Odisha Bachao Samavesh: कांग्रेस की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, BJP- BJD ने क्या कहा? जानिए
कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक ने बीजेडी सरकार पर राज्य में गरीबी को बढ़ाने का आरोप लगाया। वहीं पीसीसी चीफ ने कहा कि बीजद सरकार वर्तमान में करोड़ों रुपये के खनन घोटाले, चिटफंड घोटाले और भूमि घोटाले जैसे कई घोटालों में फंसी हुई है। वहीं दूसरी ओर ओडिशा में आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस 'ओडिशा बचाओ समावेश' कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसको लेकर बीजेपी और बीजद दोनों दलों ने कांग्रेस ने कहा है कि कांग्रेस के इस रैली का कोई असर नहीं होने वाला है।
ओडिशा में कांग्रेस की 'ओडिशा बचाओ समावेश' रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। पार्टी चुनावों में इसे एक बडा बदलाव लाने वाली रैली मान रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) और बीजू जनता दल (BJD) इसको लेकर किसी प्रभाव से इनकार किया है।

ओडिशा में चुनाव मौसम से ठीक से पहले कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल बीजद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीएम नवीन पटनायक सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ओडिशा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शरत पटनायक बीजेडी का निशाने पर ले रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने 'ओडिशा बचाओ समावेश' रैली की गई, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजद सरकार में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर बीजद पर जमकर निशाना साधा।
वहीं सीसी अध्यक्ष ने सीएम पटनायक को निशाने पर लेते हुए कहा, "पिछले 24 वर्षों में, नवीन पटनायक सरकार ने ओडिशा को गरीबी से ग्रस्त राज्य में बदल दिया है। सरकार करोड़ों रुपये के खनन घोटाले, चिटफंड घोटाले और भूमि घोटाले जैसे कई घोटालों में फंसी हुई है। सरकार महंगाई को रोकने में विफल रही है।"
ओडिशा बचाओ समावेश रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को ओडिशा के पार्टी कार्यकताओं में जोश भरा। उन्होंने ओडिशा बचाओ समावेश कार्यक्रम को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद खरगे की यह पहली ओडिशा यात्रा है। खरगे पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ओडिशा चरण की भी समीक्षा करेंगे जिसके 14 फरवरी को राज्य में प्रवेश करने की संभावना है। इस दौरान खरगे विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications