Odisha विधानसभा स्पीकर और दो कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

ओडिशा विधानसभा स्पीकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार में दो कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

odisha

ओडिशा विधानसभा के स्पीकर बिक्रम केशरी अरुखा और दो कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार इन लोगों ने व्यक्तिगत वजहों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है।

सूत्रों के अनुसार स्पीकर के इस्तीफा देने के बाद, दो कैबिनेट मंत्री समीर रंजन सश और श्रीकांत साहू ने अपना इस्तीफा दे दिया। समीर रंजन प्रदेश में राज्य मंत्री थे, वह स्कूल और मास एजूकेशन मंत्रालय में थे, जबकि श्रीकांत साहू प्रदेश में श्रम मंत्री थे।

सूत्रों ने बताया कि जिन नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दिया है उन्हें पार्टी के भीतर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बता दें कि अगले साल ओडिशा में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजू जनता दल पार्टी को मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+