बीजद का आरोप- ओडिशा विधानसभा में पांच दिनों से हंगामा कर रही BJP, चावल के मुद्दे की अनदेखी

ओडिशा में सत्तारूढ़ दल BJD के विधायक अरुण साहू ने कहा कि BJP सदस्य पिछले पांच दिनों से ओडिशा विधानसभा में हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अप्रासंगिक मुद्दों पर हंगामा कर बीजद को चावल का मुद्दा उठाने से रोका जा रहा है।

Odisha Assembly

ओडिशा विधानसभा में हंगामे पर बीजद ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। आम लोगों के हितों से जुड़े विषयों पर विधानसभा में किसी भी तरह की चर्चा की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ बीजद ने मंगलवार को विपक्षी राजनीतिक दलों- भाजपा और कांग्रेस की जमकर आलोचना की। बीजद ने मुख्य रूप से दो मुद्दों - मंत्री नबा किशोर दास की हत्या और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चर्चा की।

बता दें कि ओडिशा में विपक्षी सदस्यों ने विधानसभा सत्र के अधिकांश दिनों में कार्यवाही बाधित की। इस पर सत्तारूढ़ दल के विधायक अरुण साहू ने मीडियाकर्मियों से कहा, भाजपा सदस्य चावल का मुद्दा नहीं उठाने दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने 2023-24 के बजट में चावल की खरीद के लिए केवल 17,000 करोड़ आवंटित किए हैं, जो ओडिशा जैसे राज्यों को प्रभावित करेगा।

साहू ने कहा कि इसने कोविड-19 महामारी के दौरान लाभार्थियों को 5 किलो चावल के वितरण की योजना को भी बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के 3.25 करोड़ लोग प्रभावित होंगे। पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र जो राज्य से 17-18 लाख टन चावल की खरीद करता था, अब खरीद में अनिच्छा प्रकट कर रहा है।

Recommended Video

      Odisha में बनेगी विपक्ष की रणनीति, Naveen Patnaik ने किया आमंत्रित ! | वनइंडिया हिंदी | *Politics

      बीजद के आरोपों का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार को लाभार्थियों को एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सस्ता चावल उपलब्ध कराने से कोई नहीं रोक रहा है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार कोविड -19 महामारी के दौरान सहायता के रूप में चावल प्रदान कर रहा था। मिश्रा ने कहा कि अगर राज्य सरकार लाभार्थियों को 50 किलो चावल प्रदान करती है तो भाजपा को कोई समस्या नहीं है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+