Odisha: 9 लोकसभा और 54 विधानसभा सीटों पर BJD ने कैंडिडेट्स का किया ऐलान, जानें CM पटनायक किस सीट से लड़ेंगे?
Odisha Elections: आगामी लोकसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजू जनता दल (बीजद) पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची बुधवार को जारी कर दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री व बीजद के प्रमुख नवीन पटनायक ने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। लोकसभा चुनावों के लिए राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 9 उम्मीदवार और राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की गई है।
प्रणब प्रकाश दास-महासचिव (संगठन)- संबलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। ओडिशा के मंत्री सुदाम मार्ंडी मयूरभंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान दिलीप टिर्की का मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद जुएल ओरम से होगा।

खास बात यह है कि ओडिशा के मुख्यमंत्री खुद हिन्जिली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। छह बार के कांग्रेस विधायक सुरेश राउत्रे के बेटे मन्मथ राउत्रे को भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
9 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम
- प्रणब प्रकाश दास: संबलपुर
- लंबोदर नियाल: कालाहांडी
- मन्मथ राउत्रे:भुवनेश्वर
- अंशुमन मोहंती: केंद्रपाड़ा
- पारादीप माझी: नबरंगपुर:
- दिलीप तिर्की : सुंदरगढ़
- सुदाम मरांडी : मयूरभंज :
- रंजीता साहू: अस्का
- कौशल्या हिकाका: कोरापुट
विस चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान
- अरूप पटनायक पुरी से चुनाव लड़ेंगे
- ढेंकनाल से अविनाश सामल
- जगतसिंहपुर से राजश्री मल्लिक
- कंधमाल से अच्युत सामंत
- कटक से संतरूप मिश्रा
- जाजपुर से सर्मिष्ठा सेठी
आपको बता दें कि प्रदेश की 147 विधानसभा सीटों के लिए चार चरणों में 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होंगे। जिनके नतीजे चार को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications