Odisha Assembly Election 2024: चौथे चरण में ओडिशा की 47 सीटों पर होगा मुकाबला, 2 उम्मीदवारों की संपत्ति शून्य
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में कुल 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होना है।ओडिशा में लोकसभा की 6 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ विधानसभा की 42 सीटों पर भी मतदान होना है।
ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा के भी चुनाव हो रहे हैं। ओडिशा विधानसभा चुनाव कुल चार चरण में हो रहा है। चौथे और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। ऐसे में हर किसी की नजर ओडिशा विधानसभा चुनाव पर भी होगी।

गौर करने वाली बात है कि ओडिशा विधानसभा चुनाव का पहला चरण 13 मई को हुआ था, पहले चरण में 28 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 20 मई को 35 सीटों पर मतदान हुआ था।
तीसरे चरण में 25 मई को 42 सीटों पर मतदान हुआ था। ओडिशा की सभी 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
चौथे चरण के मतदान में 121 उम्मीदवार ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। बीजेडी उम्मीदवार सुबासिनी जेना की संपत्ति 135.17 करोड़ रुपए है। वह सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।
चौथे चरण में 394 उम्मीदवारों में से 96 ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 149 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी शैक्षणिक योग्यता कक्षा 5 से 12 के बीच है। 220 उम्मीदवार स्नातक या उससे अधिक पढ़े-लिखे हैं। 22 उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं। तीन ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिन्होंने खुद को साक्षर घोषित किया है।
ओडिशा विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 394 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमे दो ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है। धामनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय संजय कुमार दास और कोरेई सीट से अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण महंत ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है।
इन लोगों ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास एक रूपए की भी संपत्ति नहीं है। वहीं कई ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिन्होंने कहा कि है कि उनकी कुल संपत्ति 10 हजार से भी कम की है।












Click it and Unblock the Notifications