कोयला लादते समय बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत के बाद जमकर बवाल

जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब धामरा पोर्ट पर मालगाड़ी में कोयले की लदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों के साथ ये हादसा हुआ।

ओडिशा। ओडिशा के भद्रक में धामरा पोर्ट पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब कुछ मजदूर मालगाड़ी में कोयला लादने के काम में जुटे हुए थे। इस हादसे 5 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और एक मजदूर लापता बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद नाराज मजदूरों ने जमकर हंगामा किया।

कोयला लादते समय बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत के बाद जमकर बवाल

भद्रक के धामरा पोर्ट पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब धामरा पोर्ट पर मालगाड़ी में कोयले की लदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों के साथ ये हादसा हुआ। हादसे में 5 मजदूरों के मारे जाने की सूचना के बाद दूसरे मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया। नाराज मजदूरों ने पोर्ट के मुख्य गेट को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद नाराज मजदूरों ने वहां मौजूद तीन कार्यालयों में भी आग लगा दी।

मजदूरों का गुस्सा इसके बाद भी शांत नहीं हुआ। उन्होंने एक तेल के टैंकर और वहां खड़े कुछ वाहनों में भी आग लगा दी। मजदूरों के गुस्से को शांत करने के लिए आखिरकार प्रशासन ने मोर्चा संभाला। किसी तरह से मजदूरों को शांत कराया जा सका। फिलहाल हादसा कैसे हुआ ये अभी साफ नहीं है। वहीं अचानक हुए हादसे में पांच मजदूरों की मौत के साथ-साथ दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हैं और एक मजदूर अभी भी लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+