ओडिशा में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 3 की मौत, 15 से अधिक घायल
नई दिल्ली। ओड़िशा के नबरंगपुर जिले में बड़े सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। नबरंगपुर इलाके में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई, जिसमें तीन यात्रियों की मौत हो गयी और 15 से अधिक लोग घायल हो गये। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन घायलों को निकालने का काम शुरू कर दिया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि झारीगांव के समीप बस एक पहाड़ी सड़क से गुजरते वक्त फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए। यात्रियों ने भरी बस आध्यात्मिक कार्यशाला में ले जा रही थी।यह बस किसी स्कूल की थी । उसके यात्री रायघर, नबरंपुर,उमरकोटे और झारीगांव के शिक्षक थे।












Click it and Unblock the Notifications