ओडिशा: मुख्यमंत्री के गृह जनपद में 42.51 करोड़ रु की लागत से 26 प्राचीन मंदिरों का होगा पुनर्विकास
ओडिशा सरकार मुख्मंत्री नवीन पटनायक के गृह क्षेत्र गंजाम में बेरहामपुर को छोड़कर 13 विधानसभा क्षेत्रों में से 26 प्राचीन मंदिरों के पुनर्विकास होगा। इन प्राचीन मंदिरों के पुर्नविकास के लिए प्रदेश सरकार ने 42.51 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

एक अधिकारी ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के गृह क्षेत्र गंजाम में बेरहामपुर को छोड़कर 13 विधानसभा क्षेत्रों में से 12 में स्थित प्राचीन मंदिरों का नवीनीकरण, जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण इस फंड से किया जाएगा।
उन्होंने बताया जिला प्रशासन ने जनता की मांग के आधार पर इन पुराने और ऐतिहासिक मंदिरों के नवीनीकरण और बुनियादी ढ़ाचे के विकास के लिए राज्य सरकार से सिफारिश की थी ।
ये पहला मौका नहीं है जब प्राचीन मंदिरों के पुर्नविकास के लिए पटनायक सरकार फंड दे रही है। इससे पहले 997 गांवों के मंदिरों को नया रूप देने के लिए 48.97 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। सहायक मुख्य अभियंता (कार्य) दुर्गा चरण बेहरा ने कहा, परियोजनाओं के निष्पादन के लिए निविदाएं प्रक्रिया में हैं।
गंजाम क्षेत्र के जिन 26 मंदिरों का पुर्नविकास किया जाएगा इन 26 मंदिरों में से पोलासरा ब्लॉक में 300 साल पुराना मर्दा मंदिर है, जिसे शरण श्रीक्षेत्र के नाम से जाना जाता है, जहां पुरी जगन्नाथ मंदिर के देवताओं को 1733 से 1735 तक रखा गया था।
भुवनेश्वर के पास पंचमा में 500 साल पुराना गणेश मंदिर और प्राचीन सिद्ध भैरबी मंदिर जहां पूर्व प्रधान मंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने अनुष्ठान किया था, उन अन्य मंदिरों में से हैं जिन्हें पुनर्विकास के लिए लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications