अहमदाबाद में आज आरक्षण को लेकर महाक्रांति रैली, सुरक्षा में तैनात होंगे 20 हजार पुलिस बल

अहमदाबाद। आज गुजरात सरकार की अग्नि परीक्षा है क्योंकि आज अहमदाबाद में आरक्षण की मांग को लेकर पटेल समुदाय महाक्रांति रैली करने जा रहे हैं, खबर है कि इस रैली में 25 लाख से अधि‍क लोग हिस्सा लेंगे इसलिए भारकी सुरक्षा के मद्देनजर गुजरात पुलिस कड़े इतंजाम किए हैं, खबर है कि आरक्षण रैली के मुख्य स्थल से लेकर रैली स्थल से कलेक्टर हाउस तक 20 हजार पुलिस बल को तैनात किये गये हैं।

इस महाक्रांति आंदलोन के मुख्य मुखिया हार्दिक पटेल ने आनंदीबेन सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो आंदोलन हिंसा के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वो भी सुरक्षा के मद्देनजर बेहद जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।

सरदार पटेल की मांग पर आरक्षण की मांग

आपको बता दें कि हार्दिक पटेल की अगुवाई में पाटीदार समुदाय आरक्षण की मांग कर रहा है जिसको कि सीएम आंनदीबेन ने सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह सरदार पटेल का अपमान है, भारत का संविधान इस बात की इजाजत नहीं देता है जिसके बाद हार्दिक पटेल ने महाक्रांति की घोषणा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+