बजरंग बली के भक्त हैं अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा कल चले गए पर वे देश को बता गए कि वे हनुमान जी के भक्त हैं। वे अपनी जेब में हनुमान जी की प्रतिमा रखते हैं। इससे पहले कभी किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के किसी हिन्दू देवी-देवता को लेकर इस तरह की बात सामने नहीं आई थी।

दिखाई आडवाणी को प्रतिमा
जानकारों ने बताया कि 25 जनवरी को जब भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डिनर दिया था तो वहां ओबामा ने प्रतिमा लालकृष्ण आडवाणी को दिखाई।
जब मिली हनुमान की प्रतिमा
2008 में यह बात सामने आई थी और अमेरिका में रहने वाले भारतवंशियों ने उन्हें हनुमान की एक बड़ी प्रतिमा भी भेंट की थी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने एक ट्वीट में इस बात का खुलासा किया।
ओबामा मानते हैं कि भगवान हनुमान की कृपा के कारण ही वे हिलेरी क्लिंटन को पराजित कर पाए।कहने वाले कहते है कि बचपन से ही ओबामा की आस्था भगवान हनुमान में है। उनके पिता ने उन्हें बचपन में हनुमान के बारे में बताया था जिसके बाद से उनका झुकाव इस ओर हो गया। अब तो ओबामा कई सालों से दिवाली भी मनाने लगे हैं।
हनुमान जी में आस्था
यूं तो काफी वक्त से माना जाता रहा है कि ओबामा की हनुमान जी में आस्था है और वह अपनी जेब में उनकी एक छोटी प्रतिमा भी रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications