ओ पन्नीरसेल्वम बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री
तमिलनाडु में नए मुख्यमंत्री के नाम घोषणा हो गई है। बैंगलुरू में जयललिता के मंत्रियों के बीच हुई बैठक के बाद ओ पन्नीरसेल्वम के नाम पर मुहर लगी। घंटों चली बैठक के बाद विधायकों के दल ने पन्नीरसेल्वम को अपना नेता चुन लिया। पन्नीरसेल्वम जयललिता सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद संभाल रहे थे।

शनिवार को बैंगलुरू की एक अदालत में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता को आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल आ गया था। जयललिता की सजा के एलान के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कयासों का दौर शुरु हो गया था। वहीं जयललिता के करीबी होने के नाते ओ पन्नीरसेल्वम का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहा था।
पार्टी सूत्रों की मानें तो जयललिता के ज्यादातर मंत्री शनिवार से ही अदालत के फैसले को सुनने के लिए बैंगलुरू में ठहरे हुए थे। मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री ओ पन्नीरसेल्वम, नाथम विश्वनाथम और वी सेंथिल बालाजी सहित तमिलनाडु सरकार के मुख्य सलाहकार शीला बालाकृष्णन भी बैंगलुरू में इन विधायकों के साथ मौजूद थें।












Click it and Unblock the Notifications