सुशांत राजपूत पर बनी फिल्म 'न्याय' का ट्रेलर रिलीज, किए गए हैं कई सनसनीखेज दावे
मुंबई, 12 जून: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक साल पहले मुंबई में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद कई तरह के दावे किए थे। सुशांत के परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं उनकी हत्या होने की बात भी कुछ लोगों ने कही थी। सुशांत की मौत का मामला बीते साल कई महीने तक काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। इस सब को लेकर दिलीप गुलाटी ने 'न्याय: द जस्टिस' नाम से फिल्म बनाई है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म में जुबैर खान और श्रेया शुक्ला लीड रोल में
'न्याय: द जस्टिस' में जुबैर खान और श्रेया शुक्ला लीड रोल में हैं। सुशांत से प्रेरित किरदार जुबैर खान ने निभाया है, जबकि रिया का किरदार श्रेया शुक्ला निभा रही हैं। फिल्म में किरदारों के नाम बदले गए हैं। सुशांत से प्रेरित किरदार के महेंद्र सिंग नाम दया गया है। असरानी ने फिल्म में महेंद्र सिंह के पिता की भूमिका निभाई है।
Recommended Video

क्या है फिल्म के ट्रेलर में
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत ब्रेकिंग न्यूज से होती है, जिसमें बताया जाता है कि एक्टर महेंद्र सिंह ने खुदकुशी कर ली है। वह अपने फ्लैट पर मृत मिले हैं। इसके बाद महेंद्र के पिता को उर्वशी आरोप लगाते दिखाया जाता है। ट्रेलर में जांच, उर्वशी से पूछताछ, ड्रग्स एंगल और कई एंगल दिखाए गए हैं।
सुशातं केस की अभी भी चल रही है जांच
कई हिट फिल्मों में काम करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक साल पहले मुंबई में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद उनके परिवार, दोस्तों, राजनीतक दलों और आम लोगों ने सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए थे। पुलिस की जांच में सुशांत के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आने के बावजूद कुछ लोगों ने उनकी मौत को हत्या भी कहा था। वहीं उनके ड्रग्स लेने का आदी होने का दावा भी किया गया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं उनकी मौते के बाद सामने आए ड्रग्स एंगल पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) जांच कर रही है।

सुशांत के परिवार ने फिल्म पर की थी रोक की मांग
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी।हाईकोर्ट ने सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह की याचिका को सुनते हुए फिल्म पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया था। जिसके बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications