पति निखिल से विवाद के बीच नुसरत ने शेयर की Baby Bump वाली तस्वीर, कहा- 'दयालुता सब ...'
कोलकाता,

बोलीं नुसरत-'दयालुता सब कुछ बदल देती है'
हालांकि नुसरत ने सबको ये कहकर उस वक्त जरूर चौंका दिया, जिस वक्त उन्होंने ये कहा कि उनकी शादी ही मान्य नहीं हैं, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गई। उनके पति निखिल जैन ने शादी टूटने से लेकर शादी को अमान्य करार देने तक का सारा आरोप नुसरत जहां पर मढ़ दिया है लेकिन इन सारी बातों के परे नुसरत ने अब अपनी लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा है कि 'दयालुता सब कुछ बदल देती है'।

नुसरत जहां ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो की शेयर
मालूम हो कि शेयर की गई तस्वीर में नुसरत हमेशा की तरह ही काफी सुंदर दिख रही हैं, उन्होंने नीले रंग की जींस, सफेद टॉप और अपने बेबी बंप को स्टोल से कवर किया हुआ है। उनके चेहरे पर एक अलग तरह का ग्लो नजर आ रहा है। नुसरत जहां की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
यहां देखें: नुसरत जहां की पोस्ट

'हर किसी को मजबूत महिला की जरूरत होती है'
गौरतलब है कि इससे पहले भी नुसरत ने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'हर किसी को मजबूत महिला की जरूरत होती है लेकिन जब महिला खुद मजबूत हो जाती है तो लोग उसे कुछ ना कुछ कहने लगते हैं। लेकिन वो भूल जाते हैं कि मजबूत महिला की अपनी एक खासियत होती है, वो पहले भी नहीं सुनती थी और वो अब भी किसी की नहीं सुनती।'

नुसरत गर्भवती है या नहीं?
फिलहाल नुसरत जहां ने तस्वीर और पोस्ट के जरिए कुछ कहने की कोशिश जरूर की है लेकिन अभी तक उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के बारे में मीडिया में कोई बयान नहीं दिया है और ना ही निखिल जैन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि नुसरत गर्भवती है या नहीं?
बंगाली एक्टर-नेता यश दासगुप्ता से जुड़ रहा नुसरत का नाम
आपको बता दें कि फिल्मों की दुनिया से राजनीति में आईं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से 19 जून 2019 को टर्की के बोडरम सिटी में शादी की थी,नुसरत मुस्लिम हैं और उन्होंने जैन रीति-रिवाज से शादी की थी।
कोलकाता में ग्रैंड रिसेप्शन
दोनों ने विदेश में शादी करने के बाद कोलकाता में ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी शामिल हुई थी लेकिन बीते नवंबर से दोनों साथ नहीं रह रहे हैं, कहा जा रहा है कि नुसरत जहां इन दिनों बंगाली एक्टर-नेता यश दासगुप्ता के काफी करीब हैं, जिसकी वजह से नुसरत और निखिल के बीच में तनाव हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications