नुसरत जहां ने अब वीडियो जारी कर खुद बताया, 'किस बीमारी के कारण ICU में होना पड़ा भर्ती'

नुसरत जहां ने खुद के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर चल रही अलग-अलग खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक वीडियो जारी किया है...

Recommended Video

    Nusrat Jahan ने Hospital से लौटने के बाद Video किया Share, बताई ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। अपनी तस्वीरों और मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर अक्सर कट्टरपंथियों के निशाने पर रहने वालीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद और फिल्म अभिनेत्री नुसरत इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल रविवार को नुसरत जहां को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद खबर आई कि दवाओं के ओवरडोज की वजह से नुसरत जहां की तबीयत बिगड़ी है। हालांकि नुसरत जहां के परिवार के सदस्यों ने इस खबर का खंडन किया और कहा कि नुसरत को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब नुसरत जहां ने खुद एक वीडियो जारी कर बताया है कि आखिर उन्हें क्या हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

    नुसरत को क्या हुआ था

    नुसरत को क्या हुआ था

    टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो जारी करते हुए कहा, 'आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। अब मैं खुद को बिल्कुल ठीक महसूस कर रही हूं। मुझे धूल की एलर्जी के कारण एक छोटा सा बल्कि थोड़ा बड़ा अस्थमा का अटैक आया था, जोकि डॉक्टरों ने बताया। थोड़े-बहुत आराम के बाद मैं फिर से काम पर लौटूंगी। मैं पहले अपने संसदीय क्षेत्र में जाऊंगी और उसके बाद दिल्ली जाऊंगी। मेरे लिए प्रार्थना कीजिए, आप सभी ने जो प्यार मुझे दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद।'

    नुसरत को काफी लंबे समय से अस्थमा की बीमारी

    नुसरत को काफी लंबे समय से अस्थमा की बीमारी

    आपको बता दें कि नुसरत जहां पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी की सांसद हैं। रविवार को रात करीब 9 बजे नुसरत को तबीयत बिगड़ने के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नुसरत जहां के प्रवक्ता अभिषेक मजूमदार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी, जिसकी वजह से टीएमसी सांसद को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि नुसरत को काफी लंबे समय से अस्थमा की बीमारी है। सोमवार को हालत में सुधार होने के बाद नुसरत जहां को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    काफी विवादों में रही नुसरत की शादी

    काफी विवादों में रही नुसरत की शादी

    गौरतलब है कि फिल्मों की दुनिया से राजनीति में एंट्री करने वाली टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। नुसरत के साथ सबसे पहला विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब सिंदूर लगाए और मंगलसूत्र पहने हुए उनकी तस्वीरें सामने आईं। इसके बाद मुस्लिम धर्म गुरुओं ने उनके भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने को लेकर भी सवाल खड़े किए। दरअसल नुसरत जहां की शादी काफी विवादों में रही थी, क्योंकि वह मुस्लिम हैं और उनके पति हिंदू। नुसरत ने जैन रीति-रिवाज से शादी की थी। नुसरत जब संसद में सांसद के तौर पर शपथ के लिए पहुंची थीं तो उन्होंने मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन रखा था।

    देखिए नुसरत का वीडियो:-

    'मैं अपना धर्म जानती हूं'

    नुसरत के खिलाफ फतवा भी जारी किया गया, जिसपर उन्होंने कहा था, 'मैं उन बातों पर ध्यान नहीं देती जो निराधार हैं। मैं अपना धर्म जानती हूं। मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं। यह विश्वास की बात है। आपको इसे अपने दिल में महसूस करना होगा और दिमाग में नहीं।' नुसरत ने आगे कहा, ' मैंने किसी धर्म को सम्मान देकर कुछ भी गलत नहीं किया है। मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनने से मेरा ईमान नहीं डगमगाता है। मुझे नहीं लगता कि इस बात पर कोई विवाद होना चाहिए। प्यार की कोई भाषा नहीं होती। यह छोटी सी बात लोग समझ क्यों नहीं पा रहे हैं। नुसरत ने कहा कि मोहब्बत का पाठ सभी को पढ़ना चाहिए।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+