रक्षाबंधन पर नुसरत ने शेयर की पति संग राखी बांधे तस्वीर तो यूजर ने पूछा आप हिंदू हैं या मुस्लिम

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अकसर वो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, जिसे फैंस पसंद भी करते हैं। इन सबके बीच कई बार ऐसा भी होता जब कुछ यूजर्स उनकी तस्वीरों को लेकर उन्हें ट्रोल भी करने लगते हैं। ऐसा ही मामला इस बार भी सामने आया है। दरअसल, नुसरत जहां ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने पति के साथ इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। जिसको लेकर एक बार फिर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया।

शादी के बाद नुसरत जहां का पहला रक्षाबंधन

शादी के बाद नुसरत जहां का पहला रक्षाबंधन

शादी के बाद नुसरत जहां का ये पहला रक्षाबंधन था, जिसे उन्होंने अपने पति और परिवार के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने पति और परिवारवालों के साथ खास तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में राखी की खुशी नुसरत के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नुसरत जहां ने लिखा- Happy Raksha bandhan. उनकी इन तस्वीरों में यूजर्स ने जमकर सराहा है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने उनके राखी बंधवाने को लेकर सवाल खड़े किए।

तृणमूल सांसद को यूजर्स ने किया ट्रोल

तृणमूल सांसद को यूजर्स ने किया ट्रोल

एक यूजर्स ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए सवाल किया, 'आप मुस्लिम हैं या हिंदू'। वहीं एक यूजर ने लिखा कि मुस्लिम होने के नाते उन्हें राखी नहीं बंधवानी चाहिए। कुछ लोग तो ये कहकर उन पर निशाना साध रहे हैं कि अब वो मुस्लिम से हिंदू बन चुकी हैं, क्योंकि उन्होंने ईद के मौके पर कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की। एक तस्वीर में नुसरत अपने पति निखिल के साथ राखी दिखा रही हैं तो इस पर भी यूजर्स ने कमेंट में उनकी खिंचाई की है।

स्वतंत्रता दिवस पर नुसरत ने पति संग शेयर की ये तस्वीर

रक्षाबंधन ही नहीं नुसरत जहां ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखकर भी खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में नुसरत अपने पति निखिल के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने एक जैसा ड्रेस पहना हुआ है। नुसरत और उनके पति ने खास टी-शर्ट पहनी हुई है, जिसमें लिखा हुआ है- सत्यमेव जयते। बता दें कि नुसरत जहां की हाल ही में शादी हुई है। इससे पहले नुसरत ने तीज की तस्वीरें भी शेयर की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+