'मैं मुंह बंद रखने वाली औरत नहीं',खुलासे के बाद नुसरत ने कही ये बात, इंस्टाग्राम से डिलीट कीं शादी की तस्वीरें

'मैं मुंह बंद रखने वाली औरत नहीं...',खुलासे के बाद नुसरत जहां ने कही ये बात, इंस्टाग्राम से डिलीट कीं शादी की तस्वीरें

नई दिल्ली, 10 जून: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद और बंगाली ऐक्ट्रेस नुसरत जहां इन दिनों पति निखिल जैन से अलग होने को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बुधवार (09 जून) को नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी को लेकर खुलासा किया कि उनकी शादी वैध और मान्य नहीं है। नुसरत जहां ने सभी को ये कहकर चौंका दिया है कि उनकी 2019 में निख‍िल जैन से तुर्की में हुई उनकी मान्य नहीं है। अब नुसरत ने शादी पर किए खुलासे के बाद बुधवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। नुसरत ने लिखा है कि वह मुंह बंद रखने वाली औरत नहीं हैं। इसी के साथ नुसरत ने निख‍िल के साथ अपनी शादी के सभी तस्‍वीरें भी इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं।

मैं मुंह बंद रखने वाली औरतों में याद नहीं की जाऊंगी-नुसरत जहां

मैं मुंह बंद रखने वाली औरतों में याद नहीं की जाऊंगी-नुसरत जहां

नुसरत जहां ने शादी पर किए इतने बड़े खुलासे के बाद इंस्टाग्राम पर बुधवार देर रात अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। नुसरत ने कैप्शन लिखा, ''मुझे एक ऐसी महिला के रूप में याद नहीं किया जाएगा जो अपना मुंह बंद रखती हैं...और मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं है।''

नुसरत जहां का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। एक और कुछ लोग सच बोलने के लिए उनका सपोर्ट कर रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ यूजर्स कमेंट में नुसरत को खरी-खरी सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर नुसरत जहां को ट्रोल भी किया जा रहा है।

नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम से डिलीट कीं शादी की तस्वीरें

नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम से डिलीट कीं शादी की तस्वीरें

नुसरत जहां ने इंस्‍टाग्राम से अपनी और निखिल जैन की शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। नुसरत जहां ने निखिल जैन से शादी 2019 में सांसद बनने के ठीक बाद की थी। जिसके बाद वह संसद में शपथ ग्रहण समारोह में हिंदू ब्राइड के तौर पर सिंदूर लगाकर गई थीं, जिसको लेकर वह काफी चर्चा में थीं। नुसरत जहां और निखिल जैन शादी से पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकत 2017 में हुई थी। नुसरत और निखिल ने तुर्की में 2019 में शादी की थी।

क्या नुसरत जहां हैं प्रेग्नेंट?

क्या नुसरत जहां हैं प्रेग्नेंट?

अब कई मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि नुसरत जहां प्रेग्नेंट हैं। नुसरत जहां की एक करीबी ने एबीपी न्यूज से कहा है कि नुसरत जहां गर्भवती हैं और मां बनने की तैयारी कर रही हैं। नुसरत जहां की करीबी ने न छापने की शर्त पर कहा है कि नुसरत जहां एक बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और वह अपना और आने वाले बच्चे के देखभाल में बिजी हैं।

दावा किया जा रहा है कि नुसरत की प्रेग्नेंसी के बारे में पति निखिल जैन को पता नहीं है। कई बंगाली मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नुसरत के पति निखिल जैन का कहना है कि अगर नुसरत प्रग्नेंट हैं तो ये बच्चा उनका नहीं है..क्योंकि वह दोनों 6 महीने से एक साथ नहीं हैं।

नुसरत बोलीं- तुर्की के कानून से हुई थी शादी, भारत में वैध नहीं

नुसरत बोलीं- तुर्की के कानून से हुई थी शादी, भारत में वैध नहीं

नुसरत जहां ने अपने बयान में कहा है, ''निख‍िल जैन और उनकी शादी 'इंटर रिलीजन' (अंतरधार्मिक) थी। इसलिए भारत में इसे 'स्पेशल मैरेज एक्ट' के अंदर शादी करनी थी, जो अब तक नहीं हुई है। भारत के कानून के अनुसार, यह विवाह नहीं बल्कि सिर्फ एक रिश्ता था या यूं कह लें लिव-इन रिलेशनशिप था। इसलिए तलाक का कोई सवाल ही नहीं उठता है। मैं और निखिल बहुत पहले ही अलग हो गए थे। मैंने ये बात इसलिए नहीं बताई क्योंकि मैं ये मेरा निजी मामला था।''

यश दासगुप्ता के साथ नुसरत के अफेयर की हो रही है चर्चा

यश दासगुप्ता के साथ नुसरत के अफेयर की हो रही है चर्चा

इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से नुसरत जहां अपने को-एक्टर और बीजेपी नेता यश दासगुप्ता को डेट कर रही हैं। पिछले कुछ महीनों में नुसरत जहां और यश दासगुप्ता को कई बार जोधपुर समेत कई शहरों के ट्रिप पर देखा गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि नुसरत जहां के होने वाले बच्चे के पिता भी यश दासगुप्ता ही हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यश दासगुप्ता को पिछले चुनाव में बीजेपी ने टिकट दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+