हनीमून मनाने गईं नुसरत जहां ने शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीरें, वायरल
नई दिल्ली। टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां इन दिनों पति निखिल जैन के साथ मॉरीशस में हैं। जून में शादी करने वाले नुसरत और निखिल हनीमून के लिए इन दिनों विदेश में हैं। नुसरत ने मॉरीशस से अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। नुसरत की ये तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रही हैं।

वेस्टर्न आउट फिट में नुसरत
नुसरत ने हाल ही में अपने हनीमून की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उनमें वो वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। उनके बोल्ड अंदाज वाले ये फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इससे पहले भी नुसरत ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो पति के साथ नजर आ रही हैं। इससे पहले नुसरत ने सिंधारा सेलिब्रेशन की भी तस्वीरें शेयर की थीं। नुसरत ने इस दौरान साड़ी पहनी थी, गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाया हुआ था। नुसरत ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, थैंक्यू मेरे पहले सिंधारा को स्पेशल बनाने के लिए।

दोस्त मिमी ने छेड़ा तो दिया ये जवाब
नुसरत जहां की पति निखिल जैन के साथ हनीमून की एक तस्वीर पर टीएमसी की ही सांसद और उनकी दोस्त मिमी चक्रवर्ती ने उनसे पूछा कि हनीमूल कैसा रहा? इस पर नुसरत ने लिखा, हनी और मून दोनों बेहतरीन है... लेकिन यहां सूरज काफी तेज चमक रहा है, जो मुझ पर कुछ रंग छोड़ जाएगा।

एक्टिंग से राजनीति में आईं हैं नुसरत
नुसरत ने 19 जून को बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ तुर्की में शादी की थी। नुसरत बंगाली फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने राजनीति में आने का ऐलान कर, पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा से टीएमसी के निशान पर चुनाव लड़ा। चुनाव में जीत हासिल कर वो सांसद बनीं।












Click it and Unblock the Notifications