तसलीमा का सवाल-ममता बनर्जी के हिजाब पहनने पर खुश होने वाले मौलाना नुसरत की पूजा पर नाराज क्यों?
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद और बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नुसरत जहां इन दिनों मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं, हालांकि सांसद ने खुद इन लोगों को करारा जवाब दिया है लेकिन आलोचक शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं लेकिन अब इस जंग में नुसरत जहां को साथ मिला है बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन का, जिन्होंने कट्टरपंथियों को आड़े हाथों लेते हुए एक ट्वीट किया है।

नुसरत को मिला तसलीमा नसरीन का साथ
तसलीमा नसरीन ने ट्वीट कर कहा, 'जब एक गैर मुस्लिम ममता बनर्जी हिजाब पहनती हैं और अन्य मुसलमानों की तरह से ही अल्लाह से प्रार्थना करती हैं, तब मुस्लिम धर्मगुरु खुश होते हैं और इसे धर्मनिरपेक्ष कदम बताते हैं लेकिन जब एक गैर हिंदू नुसरत जहां एक हिंदू की तरह पूजा में डांस करती हैं और प्रार्थना करती हैं तो इससे मौलाना नाराज हो जाते हैं और इसे गैर इस्लामिक कार्य बता देते हैं।'
दारुल उलूम देवबंद के मौलाना नाराज
दरअसल टीएमसी सांसद नुसरत जहां नवरात्र की महाअष्टमी के दिन अपने पति निखिल जैन के साथ दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचीं थीं। इस दौरान नुसरत पारंपरिक भारतीय अंदाज में नजर आईं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थीं और मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ था, जिसे देखने के बाद दारुल उलूम देवबंद के मौलाना नाराज हो गए हैं, उन्होंने कहा कि नुसरत जहां ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। वह पहले भी ऐसे कार्यक्रमों में दिखती रही हैं। इस्लाम का जो हुक्म है उसके मुताबिक, अल्लाह के अलावा किसी और की पूजा करना हराम है इसलिए मौलवी ने कहा था कि उन्हें अपना नाम और धर्म बदल लेना चाहिए। वह पहले ही गैर-मुसलमान से शादी कर चुकी हैं। इस्लाम को ऐसे लोगों की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।'

नुसरत जहां ने दिया करारा जवाब
इस विवाद पर नुसरत जहां ने कहा कि 'यह धर्म का मामला नहीं है लेकिन खुशी मनाने का मामला है, यह हिंदू और मुस्लिम का मामला नहीं है। उलेमाओं को मेरा यही संदेश है कि थोड़ा आराम करें और हैप्पी पूजा।' इसके अलावा उन्होंने राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि यह खुशी मनाने का वक्त है ना कि राजनीति करने का।

नुसरत पहले भी बनी हैं निशाना
यह पहली बार नहीं है जब दारुल उलूम ने नुसरत जहां को लेकर अपनी नाराजगी जताई हो। इससे पहले जून महीने में नुसरत जहां के सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने को लेकर भी देवबंद फतवा जारी कर चुका है। पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से निर्वाचित सांसद नुसरत के हिंदू शख्स से विवाह करने और मंगलसूत्र पहनने पर देवबंद ने ऐतराज जताया था। नुसरत जहां ने इसी साल कोलकाता के बिजनसमैन निखिल जैन से शादी की है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications