AIIMS की 5000 नर्सें सामूहिक छुट्टी पर, जानिए क्या हैं उनकी मांगें
एआईआईएमएस नर्स यूनियन ने कहा है कि अगर उनके वेतन और भत्ते को बढ़ाए जाने की मांग को नहीं माना गया तो वह सभी 27 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी।
नई दिल्ली। आज एआईआईएमएस की करीब 5000 नर्सें सामूहिक अवकाश पर चली गई हैं। यह नर्सें सातवें वेतन आयोग के खिलाफ सामूहिक छुट्टी पर गई हैं। उनका कहना है कि सातवें वेतन आयोग में भेदभाव किया गया है। एआईआईएमएस नर्स यूनियन ने कहा है कि अगर उनके वेतन और भत्ते को बढ़ाए जाने की मांग को नहीं माना गया तो वह सभी 27 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी।

यूनियन का दावा है कि एआईआईएमएस प्रबंधन की तरफ से आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी मांगों को साल भर से पूरा नहीं किया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल 26 फरवरी को भी नर्स यूनियन ने सामूहिक अवकाश पर जाने की बात कही थी, लेकिन एआईआईएमएस प्रबंधन की तरफ से आश्वासन दिए जाने के बाद यूनियन ने अपना फैसला बदल लिया था और नर्सें सामूहिक छुट्टी पर नहीं गई थीं। ये भी पढ़ें- 1 जुलाई से जीएसटी लागू करने का रास्ता हुआ साफ, काउंसिल ने सभी बिलों को दी मंजूरी
नर्सों की मांग है कि शुरुआती पे ग्रेड को 4,600 रुपए से बढ़ाकर 5,400 रुपए किया जाए और साथ ही नर्सिंग भत्ते को भी बढ़ाकर 7,800 रुपए किया जाए। इसके अलावा, बीमारियों और संक्रमण के जोखिम के चलते अलग से भत्ता भी दिया जाना चाहिए। इसके अलावा, उनकी यह भी मांग है कि अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह ही रात की शिफ्ट करने पर नर्सों को अलग से पैसे दिए जाएं। ये भी पढ़ें- इस दांव से मोदी को चारों खाने चित करना चाह रही है कांग्रेस, क्या मिलेगी कामयाबी?












Click it and Unblock the Notifications