बेटे के अपहरण की धमकी देकर नर्स ने डॉक्टर से मांगी 1 करोड़ की फिरौती, पुलिस के हत्थे चढ़ी तो...

नई दिल्ली। दिल्ली के एक डॉक्टर को बेटे का अपहरण करने की धमकी देने और 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक शिकायत पर धमकी देने वाले का फोन नंबर सर्विलांस पर लगाया था। जिसके बाद 33 साल के आरोपी मुस्तकीम खान को पकड़ा गया था।

Nurse threatens to kidnap doctor son asked for 1 crore

पूछताछ में मुस्तकीम ने दूसरी आरोपी फिजा के बारे में खुलासा किया कि फिजा ने उसे फोन कर 20 लाख रुपये कमाने के मौके के बारे में बताया था। मुस्तकीम के बयान के बाद नर्स का काम करने वाली फिजा को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में मालूम हुआ कि फिजा उसी डॉक्टर के अंडर काम करती थी और इस तरह पैसे कमाना चाहती थी। दरअसल फिजा को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए पैसों का जरूरत थी जिसके लिए वह ये सब कर रही थी।

राजधानी में अपहरण जैसे कई मामले आए दिन आ रहे हैं। बीते माह दिल्ली से ही एक और ऐसी खबर आई थी। यहां एक युवक चार बच्चों की मां से प्यार करता था और शादी करने का दबाव बना रहा था। महिला ने जब शादी करने से इन्कार कर दिया तो युवक ने महिला पर दबाव बनाने के लिए उसकी 9 साल की बेटी का ही अपहरण कर लिया। लेकिन दिल्ली पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गिरफ्तार युवक ने पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है।

मीडिया खबरों के अनुसार, मामला दिल्ली के विजय विहार इलाके का है। कमलेश अपने से उम्र में बड़ी और 4 बच्चों की मां से प्यार कर बैठा। कमलेश उस महिला पर शादी करने का दवाब बनाने लगा। लेकिन महिला उसके साथ शादी नहीं करना चाहती थी, बस फिर क्या था उस महिला को शादी का दवाब बनाने के लिए 28 साल के कमलेश ने महिला की 9 साल की बेटी का 2 जून को उस समय अपहरण कर लिया, जब बच्ची घर के पास ही एक दुकान से अंडे लेने गई थी।

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के डीजीपी का शर्मनाक बयान, बोले- 'लड़कियों को आजादी के कारण होते हैं अपहरण'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+