'मैं अपने शब्द वापस लेती हूं' BJP से सस्पेंड होने के बाद नूपुर शर्मा ने बयान को लेकर मांगी माफी, जताया खतरा
नई दिल्ली, 05 जून। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी से निलंबित होने के बाद नूपुर शर्मा ने कहा कि मेरी मंशा कभी भी किसी को कष्ट पहुंचाने की नहीं रही। मेरे शब्दों से अगर किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो वे शब्द वापस ले रही हैं। वहीं नवीन जिंदल ने भी अपने बयान को लेकर सफाई दी है।
Recommended Video

नूपुर शर्मा पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा संगठन ने कार्रवाई से पहले कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा कोई भी विचार स्वीकार नहीं करती जो किसी धर्म या संप्रदाय की भावनाओं को आहत करे। वहीं निलंबन के बाद नूपुर शर्मा ने ट्वीट कर अपने शब्द वापस लेने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट में लिखा 'पिछले कई दिनों से मैं टीवी डिबेट रप जा रही थी जहां रोजाना मेरे आराध्य शिव का अपमान किया जा रहा था। मेरे सामने यह कहा जा रहा था कि वह शिवलिंग नहीं फुवारा है।
उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली के हर फुटपाथ पर बहुत सारे शिवलिंग पाए जाते हैं जाओ जाकर पूजा कर लो। मेरे सामने बार- बार हमारे महादेव शिव जी के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई और मैंने रोष में आके कुछ चीजें कह दी। अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापिस लेती हूं। मेरी मंशा किसी को कष्ट पहुंचाने की कभी नहीं थी।'
नवीन जिंदल ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा 'हम सभी धर्मों की आस्था का सम्मान करते हैं लेकिन सवाल सिर्फ उन मानसिकता वालों से था जो हमारे देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणियों का प्रयोग करके नफरत फैलाते हैं. मैंने सिर्फ उन्हीं से एक सवाल पूछा था। इस अर्थ ये नहीं कि हम किसी भी धर्म के खिलाफ हैं।'
पैगंपर टिप्पणी के बाद नूपुर शर्मा ने धमकी मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि मेरे बयान को लेकर मुझे निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के बयान अब सामने आ रहे हैं उससे मुझे खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications