सुप्रीम कोर्ट में नूपुर शर्मा की याचिका, कहा- SC की टिप्पणी के बाद जान का खतरा और बढ़ा

नई दिल्ली, 18 जुलाई: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर बीजेपी से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। साथ ही अपने खिलाफ दर्ज 9 FIR में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की। नूपुर का दावा है कि उनको लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनकी जान को खतरा बढ़ गया है।

Supreme Court

अपनी याचिका में नूपुर शर्मा ने कहा कि कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने मेरे ऊपर अप्रत्याशित और कड़ी टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनके और परिवार के ऊपर खतरा ज्यादा बढ़ गया है। उन्हें लगातार जान से मारने और रेप की धमकी मिल रही है। उन्होंने कोर्ट से आगे कहा कि दिल्ली में उनके खिलाफ मामला दर्ज हैं। देश के कई अन्य हिस्सों में भी उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई, ऐसे में सभी मामलों को एक कर दिया जाए, क्योंकि सबमें आरोप एक जैसे ही हैं। इसके अलावा एक साथ इनकी सुनवाई भी हो जाए। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी पर भी रोक लगाने की मांग की है।

SC ने की थी ये टिप्पणी
इससे पहले भी नूपुर ने देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज मामलों को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा था कि नूपुर शर्मा को धमकी मिल रही है या फिर वो खुद सुरक्षा के लिए खतरा बन गई हैं। जिस तरह से उन्होंने पूरे देश में लोगों की भावनाओं को भड़काया है, उससे खुद सुरक्षा को खतरा खड़ा हुआ है। पूरे देश में आज जो हो रहा है उसके लिए ये महिला अकेले जिम्मेदार है। कोर्ट ने आगे कहा कि जब आप किसी के खिलाफ शिकायत करते हैं तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है लेकिन नूपुर शर्मा को छूने की किसी की हिम्मत नहीं हुई, इसी से आपकी ताकत का अंदाजा लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+