देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हुई, पीएम मोदी ने जारी किए नए आंकड़े

पीएम मोदी ने देश में बाघों के आंकड़ों को जारी किया। देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हो गई है। 4 साल में 200 बाघों की संख्या बढ़ी है।

modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के मैसूर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम मोदी बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे और खुली जीप में घूमे। इस दौरान पीएम मोदी नए लुक में दिखे। वहीं अब पीएम मोदी ने देश में बाघों की संख्या के नए आंकड़े जारी किए हैं।

4 साल में 200 बाघों की संख्या बढ़ी

देश में बाघों की संख्या को लेकर खुशखबरी मिली है। बाघों का आंकड़ा बढ़कर 3 हजार 167 हो गया है। बाघों के आंकड़े जारी करते हुए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में 4 साल में 200 बाघों की संख्या बढ़ी है। बता दें कि पहले यह आंकड़ा 2967 का था।

'पूरी दुनिया के लिए गर्व का विषय'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में बाघों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा में प्रोजेक्ट टाइगर ने अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने भाषण में कहा, 'प्रकृति की रक्षा, भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व का विषय है।'

IBCA का शुभारंभ

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं और उसी समय दुनिया के 75 प्रतिशत बाघ भारत में निवास करते हैं। वहीं पीएम मोदी ने टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने पर इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (IBCA) का शुभारंभ किया। साथ ही इस मौके पर एक स्मारक सिक्का भी जारी किया।

आपको बता दें कि IBCA दुनिया की सात बिग कैट्स को सुरक्षित और उनके संरक्षण का काम करेगा। इस काम के लिए उन देशों की सहायता ली जाएगी, जहां इस यह प्रजातियां मिलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+