अब 8 से 16 हफ्तों के गैप पर लगेगी कोविशील्ड, NTAGI ने की सिफारिश

नई दिल्ली, 20 मार्च: देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। इस बीच टीकाकरण पर देश के शीर्ष निकाय नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) ने कोविशील्ड की दूसरी डोज 8-16 हफ्तों के बीच लगाने की सिफारिश की है। इससे पहले दोनों डोजों में 12 से 16 हफ्तों का गैप रहता था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस फैसले से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।

Recommended Video

    Covishield की दूसरी डोज लगेगी 8 से 16 हफ्तों में, जानिए वजह! | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    रिपोर्ट के मुताबिक टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने अभी तक भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के शेड्यूल में कोई बदलाव का सुझाव नहीं दिया है, जिसकी दूसरी खुराक पहली खुराक के 28 दिन बाद दी जाती है। हालांकि राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में कोविशील्ड की सिफारिश को अभी लागू किया जाना बाकी है। मामले में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि NTAGI की नवीनतम सिफारिश प्रोग्रामेटिक डेटा से प्राप्त हालिया वैश्विक वैज्ञानिक साक्ष्य पर आधारित है।

    डेटा के मुताबिक जब कोविशील्ड की दूसरी खुराक आठ हफ्ते बाद दी जाती है, तो उससे उत्पन्न एंटीबॉडी प्रतिक्रिया लगभग 12 से 16 सप्ताह के अंतराल पर दी गई डोज के बराबर है।

    क्या हैं हालात?
    बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1761 नए मरीज सामने आए और 127 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3196 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अस्पताल से वापस घर लौट गए हैं। देश में इस वक्त कोरोना के सक्रिय मामले 26,240 हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+