कोरोना की 'अतिरिक्त' खुराक को लेकर सोमवार को हो सकता है बड़ा फैसला, NTAGI की होगी बैठक

NTAGI meeting, additional dose of COVID 19, corona additional dose, pediatric vaccination, COVID 19 in india, Covid-19 working group meeting, National Technical Advisory Group on Immunization, एनटीएजीआई की बैठक, कोविड-1

नई दिल्ली, 05 दिसंबर: कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' की दहशत अब भारत में भी दस्तक दे चुकी हैं। देश में अब तक कोरोना के नए वैरिएंट के 21 मामले हो चुके हैं। इस बीच टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के कोविड-19 कार्य समूह की सोमवार (06 दिसंबर) को बैठक होने की संभावना है, जिसमें कोरोना की अतिरिक्त खुराक और बच्चों के टीकाकरण पर चर्चा की जाएगी।

Recommended Video

    Omicron In India:पांच राज्यों में 21 संक्रमित आए सामने, एक दिन में 17 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    COVID-19 vaccine

    जानकारी के मुताबिक सोमवार को होने वाली एनटीएजीआई की बैठक में कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की एडिशनल डोज (अतिरिक्त खुराक) देने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा। साथ ही देश में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों के बीच बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर भी चर्चा की जाएगी। मीटिग को लेकर अधिकारियों का कहना है कि टीके की अतिरिक्त खुराक बूस्टर डोज से अलग होती है।

    आपको बता दें कि यहां कोरोना की अतिरिक्त खुराक का मतलब कोरोना की बूस्टर डोज से नहीं है। क्योंकि जब किसी प्राइमरी वैक्सीनेशन के बाद संक्रमण और बीमारी से पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलती तो ऐसे कमजोर इम्युनिटी वाले व्यक्ति को कोरोना की अतिरिक्त खुराक दी जाती है, जबकि किसी शख्स को पहले से निर्धारित अवधि के बाद बूस्टर डोज दी जाती है, जब यह मान लिया जाए कि टीकाकरण के बाद उसके इम्युन सिस्टम में कमी आ चुकी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 138 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 21.13 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को बताया कि ये बहुत गर्व का क्षण है, क्योंकि 50% से अधिक योग्य आबादी को अब पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+