राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को Z+ NSG सिक्योरिटी कवर

एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद एनएसजी कमांडो के सिक्योरिटी घेरे में रहेंगे। केंद्र सरकार ने उनको जेड प्लस सिक्योरिटी कवर दिया है।

दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को जेड प्लस सिक्योरिटी कवर दिया है। रामनाथ कोविंद की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, 10-12 एनएसजी कमांडो का जत्था रामनाथ कोविंद की जान की रक्षा में तैनात रहेगा। इसके अलावा एस्कॉर्ट और पायलट गाड़ियां रहेंगी।

राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को Z+ NSG सिक्योरिटी कवर

जब तक रामनाथ कोविंद देश के राष्ट्रपति नहीं बन जाते तब तक ब्लैक कैट कमांडो उनको सिक्योरिटी कवर देने के लिए तैनात रहेगा। कोविंद के अलावा, कई हाईप्रोफाइल नेताओं को एनएसजी का सिक्योरिटी कवर मिला हुआ है। इनमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल शामिल हैं।

राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को Z+ NSG सिक्योरिटी कवर

एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद रामनाथ कोविंद ने बिहार के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया जिसे भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्वीकार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए की तरफ से सोमवार को रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। भारत के नए राष्ट्रपति का चुनाव 17 जुलाई को होगा। 24 जुलाई को वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+