इस दफा गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगा एनएसजी कमांडो का जौहर

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड हेडक्वार्टस में चल रही है परेड के लिए 60 कमांडो चुनने की प्रकिया, जो दिखाएंगे राजपथ पर कौशल।

नई दिल्ली। इस बार गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी 2017 को राजपथ पर होने वाली परेड में एक नई एंट्री देखने को मिल सकती है। ये एंट्री है एनएसजी यानि नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) के कमांडो की।

commando

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, भारत के इतिहास में पहली बार इस दफा गणतंत्र दिवस पर एनएसजी कमांडो भी परेड करते दिखेंगे।

ये पहला मौका होगा जब ब्लैक कैट कहलाने वाले एनएसजी कमांडो राजपथ पर अपने जौहर दिखाएंगे। अभी तक सिर्फ आर्मी स्पेशल फोर्स के कमांडो ही राजपथ पर परेड में हिस्सा लेते रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के सीनियर अफसरों के बीच बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है। इस बाबत जानकारी मिलने के बाद नेशनल सिक्योरिटी गार्ड हेडक्वार्टर्स ने तैयारी भी शुरु कर दी है। 60 कमांडो के परेड में हिस्सा लेने की बात कही जा रही है।

ब्लैक कैट कमांडो के उनकी पहचान रही काली वर्दी में ही परेड में भाग लेने की बात कही जा रही है। इस दौरान वो स्पेशल MP-5 राइफल्स से भी अपने कौशल दिखाएंगे।

माना जा रहा है कि एनएसजी कमांडो के साथ-साथ आर्मी और अर्धसैनिक बलों की कुछ और टुकडियां भी पहली बार परेड करते दिख सकती हैं।

एनएसजी का गठन 1984 में किया गया था। ये कमांडो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। अपने गठन के 22 साल बाद एनएसजी के कमांडो परेड में दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+