अजीत डोवाल ने अमेरिकी NSA से की बात, सौंपे पाक के F-16 इस्तेमाल के सबूत
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले में हुए फिदायीन हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच अभी भी तनाव बरकरार है। इसी बीच नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोवाल ने अपने अमेरिकी समकक्ष जॉन बॉल्टन से बातचीत की है। भारत ने अमेरिका को पाकिस्तान द्वारा F-16 विमान के इस्तेमाल करने के सबूत भी सौंपे हैं।

एएनआई के मुताबिक, भारत ने भारतीय विमानों पर हमला करने और निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान द्वारा F-16 का इस्तेमाल करने के लिए अमेरिका को सबूत दिए हैं। इसमें अमेरिकी रक्षा एआईएम -120 मिसाइल के कुछ हिस्सों को दिखाया गया है।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में जैश के आतंकी कैंपों को निशाना बनाया था।
इसके दूसरे दिन यानी 27 फरवरी को पाकिस्तान ने एफ-16 विमान के जरिए सीमा पर भारतीय सेना कैंप को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि उनकी यह कोशिश भारतीय वायुसेना ने नाकाम कर दी। इस दौरान भारतीय सेना ने एक पाकिस्तान एफ-16 विमान को भी मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications