अजीत डोभाल की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में CISF के तीन कमांडो सस्पेंड, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली, अगस्त 17। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के एक मामले में केंद्र सरकार ने कार्रवाई करते हुए CISF के तीन कमांडो को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा सीआईएसएफ की वीआईपी सिक्योरिटी यूनिट के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर भी किए गए हैं। आपको बता दें कि अजीत डोभाल की सुरक्षा में यह चूक उनके आवास इसी साल फरवरी में हुई थी।

Ajit Doval Security lapse

Recommended Video

    Ajit Doval की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन कमांडो Suspend | वनइंडिया हिंदी |*News

    क्या है पूरा मामला?

    आपको बता दें कि इस साल फरवरी में अजीत डोभाल की सुरक्षा में उस समय बड़ी चूक हुई थी जब कार में सवार एक अज्ञात डोभाल के दिल्ली में स्थित आवास पर घुसने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उस वक्त इस शख्स को हिरासत में ले लिया था। यह शख्स डोभाल के आवास के काफी करीब पहुंच गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शख्स की शांतनु रेड्डी नामक शख्स के रूप में हुई थी। रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि उसके शरीर में एक चिप लगा है और उसे बाहर से कंट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, एमआरआई स्कैन में उसके शरीर में किसी प्रकार की चिप का पता नहीं चला था।

    बता दें कि अजीत डोभाल केंद्रीय वीआईपी सुरक्षा सूची के तहत जेड प्लस सिक्योरिटी के घेरे में आते हैं। डोभाल को एसएसजी सुरक्षा भी मिलती है। डोभाल की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में सीआईएसएफ के द्वारा एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित हुई थी, जिसमें पांच अधिकारियों को विभिन्न मामलों में दोषी ठहराया गया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई थी।

    अधिकारियों ने कहा कि विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) के तीन कमांडो को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, इस वीवीआईपी सुरक्षा इकाई के प्रमुख उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और उनके दूसरे कमांडेंट रैंक के एक वरिष्ठ कमांडेंट का तबादला कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+