रूठे NRIs को मनाने दुबई, न्यूयॉर्क जायेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। पिछले दिल्ली विधान सभा चुनावों में प्रवासी भारतीयों ने अरविन्द केजरीवाल को मालामाल कर दिया था लेकिन इस बार वही एनआरआई कुछ रूठे-रूठे से हुए हैं। जी हां यही कारण है कि सात समंदर पार से आम आदमी पार्टी के पास दान दक्ष‍िणा नही आ रही है। खैर रूठे हुए प्रवासी भारतीयों को मनाने के लिये केजरीवाल दुबई जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उसके बाद वे अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर भी जा सकते हैं।

NRIs lost interest in AAP, Kejriwal

सात समंदर पार रहने वाले भारतीय केजरीवाल से दूर हो गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की चंदा जुटाने की मुहिम शुरू होने के चार हफ्ते गुजरने के बाद पार्टी को अमेरिका और आस्ट्रेलिया से बहुत कम पैसा मिला है। आंकड़ों की बात करें तो अमेरिका से 9.5 लाख रुपये ही अब तक मिले हैं। जबकि यूएई से करीब 10 लाख रुपए का चंदा मिला है।

अमेरिका से आया था मोटा पैसा

अगर पिछले विधान सभा चुनाव की बात करें तो आप को विदेश से सबसे ज्यादा चंदा अमेरिका से मिला था। चंदा देने वाले पहले पांच देशों में आस्ट्रेलिया का नाम भी था। फिलहाल विदेशों से सबसे ज्यादा फंड संयुक्त अरब अमीरात से आया है।

कहां से आया पैसा

जानकारी के अनुसार, पिछले एक महीने की फंडिंग को देखा जाए तो करीब 9 फीसद हिस्सेदारी के साथ शिखर पर संयुक्त अरब अमीरात है जबकि अमेरिका का हिस्सा आठ फीसद के इर्द-गिर्द सिमटा है। इसके अलावा पांच की लिस्ट में सिंगापुर और यूके शामिल हैं। दूसरी ओर आस्ट्रेलिया टॉप के पांच देशों की लिस्ट से बाहर हो गया है।

हालांकि आप को उम्मीद है कि विदेशों से फंड जुटाने के अभियान में तेजी आ जाएगी। अभियान जोर पकड़ने पर अमेरिका से मोटा सहयोग मिलेगा। उम्मीद है कि पिछली बार की तरह इस बार भी सात करोड़ रुपये के करीब चंदा अमेरिका से मिलेगा।

इस बीच,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तर्ज पर आप के अरविन्द केजरीवाल भी रेडियो मिर्ची के जरिए दिल्लीवासियों से मन की बात करेंगे। कल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रेडियो मिर्ची से केजरीवाल से सवाल- जवाब का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+