मोदी-राहुल को पीछे छोड़ NRI में भी केजरीवाल हुए अव्वल

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी केजरीवाल ने मोदी और कांग्रेस युवराज राहुल गांधी को पछाड़ दिया। बात इतने पर ही नहीं रुकी। राजनीति का कखग सीखने वाले अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी भारतीयों के बीच भी अपनी अलग पहचान बना ली है। विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों में कुछ समय पहले तक नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम घूमता था, लेकिन लेकिन एनआरआई अब आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को भारत में उभरती राजनीतिक शक्ति के तौर पर देख रहे हैं।
प्रवासी भारतीय केजरीवाल के स्टाइल की राजनीति चाहते है। उनका मानना है कि अरविंद केजरीवाल ने भारत में नयी राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में नेतृत्व की संभावनाओं को लेकर बहस मोदी बनाम राहुल तक सीमित नहीं रह गई है और हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री बने केजरीवाल ने केवल भारत में ही नहीं, बल्कि देश से बाहर रह रहे एनआरआई में भी नई उम्मीदें पैदा की हैं।












Click it and Unblock the Notifications