दिल्ली: फाइव स्टार ताज होटल के कमरे में मृत मिले एनआरआई कारोबारी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पांच सितारा ताज होटल में एक एनआरआई कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को 35 साल के अमेरिकन व्यापारी को होटल के अपने कमरे में मृत पाया गया। मृतक की पहचान भारतीय मूल के अमेरिकन नागरिक मुन्नी जेटली के रूप में हुई है। वो बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली आए हुए थे। यहां वो होटल ताज में रुके हुए थे। उनकी मौत का खुलासा तब हुआ जब उनके पिता ने बात ना हो पाने पर होटल स्टाफ से संपर्क किया। होटल कर्मचारी जब जेटली के कमरे में पहुंचे तो वो मृत मिले।

NRI businessman found dead in Delhi Taj Palace hotel

एडिशनल डीसीपी ईश सिंघल ने बताया कि मृतक के पिता ने बेटे के फोन ना उठाने पर होटल में कॉल करके अपने बेटे के बारे में पता करने के लिए कहा। होटल स्टाफ ने भी उनके कमरे में कई कॉल किए लेकिन किसी का भी जवाब नहीं आया। इसके बाद होटल मैनेजर स्टाफ के साथ जेटली के कमरे में गए। दरवाजा ना खुलने पर दूसरी चाबी से दरावाज खोला गया तो जेटली बेसुध पड़े थे।

होटल स्टाफ फौरन उन्हें पास के एक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में ये सामान्य मौत ही लग रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल बोर्ड शव की जांच करेंगा कि कहीं मृतक ने किसी दवाई का सेवन तो नहीं किया था। जिसके बाद ही वो जांच में किसी नतीजे पर पहुंचेगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+