असम एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं को हिरासत में लिए जाने को विरोध में काला दिवस मनाएगी टीएमसी

असम एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं को हिरासत में लिए जाने को विरोध में काला दिवस मनाएगी टीएमसी

कोलकाता। एनआरसी ड्राफ्ट मामले को लेकर असम गए तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को सिलचर हवाई अड्डे पर रोके जाने और उनसे कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने के खिलाफ पार्टी काला दिवस मनाएगी। तृणमूल कांग्रेस शनिवार और रविवार (चार और पांच अगस्त) को पश्चिम बंगाल में काला दिवस मनाएगी। पार्टी का कहना है कि उनके सांसदों को जिस तरह से असम के सिलचर में रोका गया, वो कोलतंत्र की भावना के खिलाफ है और इसी के विरोध में वो काला दिवस मनाना रहे हैं।

NRC row TMC observe black day over detention leaders at assam airport

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा है कि एक सांसद को ये हक है कि वो किसी राज्य में जाए और वहां से लोगों से मिले, जिस तरह से टीएमसी के सांसदों को असम में हवाई अड्डे पर रोका गया और उनके साथ खराब बर्ताव किया गया वो निंदनीय है। चटर्जी ने कहा कि इस घटना के विरोध में उनकी पार्टी दो दिन तक राज्य के सभी जिले में काला दिवस मनाएगी।

तृणमूल कांग्रेस का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सिलचर हवाई अड्डे पर पहुंचा था। यहां उन्हें असम पुलिस ने हिरासत में ले लिया और शहर में नहीं जाने दिया गया। टीएमसी नेताओं का ये प्रतिनिधिमंडल एनआरसी ड्राफ्ट की जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए असम के काछर जिले में जाना चाहता था। टीएमसी नेताओं ने एयरपोर्ट पर ही गुरूवार की रात बिताई और शुक्रवार को उन्हें पश्चिम बंगाल लौटना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+