NRC Assam की अंतिम लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

नई दिल्ली। असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम लिस्ट आज जारी कर दी गई। एनआरसी के स्टेट कॉर्डिनेटर प्रतीक हजेला ने बताया कि 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार लोगों को एनआरसी की फाइनल लिस्ट में जगह मिली है, जबकि इस सूची से 19 लाख 06 हजार 657 लोग बाहर हैं, जो विदेशी ट्रिब्यूनल में अपील कर सकते हैं। लिस्ट आने के बाद आज नाम चेक करने के लिए एनआरसी सेवा केंद्र पर भीड़ लग गई।

NRC Final List: how to check name on assams national register of citizens

31 जुलाई, 2018 को एनआरसी का अंतिम मसौदा सामने आया था जिसमें कुल 3.29 करोड़ आवेदकों में से 2.9 करोड़ नाम ही थे। 40.07 लाख से अधिक लोगों के नाम इस लिस्ट में नहीं थे। अब जारी होने वाली अंतिम लिस्ट पर इनका भविष्य निर्भर है। लिस्ट में नाम ना होने पर इन्हें लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। एनआरसी की वेबसाइट (www.nrcassam.nic.in) पर इस लिस्ट के सभी नाम चेक किए जा सकते हैं।

ऐसे चेक करें नाम

  • अपने ब्राउजर में ऑफिशियल वेबसाइट www.nrcassam.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको 'एनआरसी का पूरा ड्राफ्ट' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना ARN नंबर और कैप्चा डालकर, सर्च पर क्लिक करें।
  • यदि आपका नाम अंतिम NRC लिस्ट में शामिल किया गया है तो आपका नाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आवेदन करने वाले अपना नाम NRC सेवा केंद्र (NSK) पर जाकर भी देख सकते हैं।
  • जिन लोगों के नाम NRC लिस्ट में शामिल नहीं है उन्हें व्यक्तिगत रूप से लैटर ऑफ इंफॉर्मेशन भेजकर इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी।

सीएम ने की लोगों से अपील

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोगों से अपील की है कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं, सभी का ख्याल रखने के लिए सरकार मौजूद है। सरकार ने कहा है कि एनआरसी की अंतिम लिस्ट में नाम नहीं होने पर किसी को भी डिटेंशन सेंटर में नहीं रखा जाएगा। लिस्ट जारी होने से पहले, केंद्र सरकार ने राज्य में इसके लिए 20 हजार से ज्यादा अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+