Zika Virus: बेंगलुरु में जीका संक्रमण के 5 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

बेंगलुरु में जीका वायरस (Zika Virus) के मामले सामने आने के बाद कर्नाटक में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। रविवार को यहां स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि 4 से 15 अगस्त के बीच बेंगलुरु के जिगनी में जीका वायरस के कुल पांच मामले सामने आए हैं।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने रविवार को एक बयान में कहा कि बेंगलुरु में जीका वायरस के पांच मामले सामने आए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "पहला मामला सामने आने के बाद, आसपास के इलाकों में परीक्षण किए गए और जीका संक्रमण के पांच मामले पाए गए। तदनुसार, रोकथाम की गई है।"

Zika Virus infection in India

राव के अनुसार, चार अगस्त से 15 अगस्त तक बेंगलुरु के जिगानी में जीका वायरस संक्रमण के पांच मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा, पहला मामला सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सकीय जांच किए गए तथा जीका संक्रमण के पांच मामलों की पुष्टि हुई। इसी के अनुरूप, निरुद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं।

जीका वायरस के लक्षण
जीका वायरस संक्रमित व्यक्त को बुखार, सिर दर्द होना, आंखें लाल हो जाना, शरीर पर चकत्ते होना, जोड़ों में और मसल्स में दर्द जैसी समस्या होती है। ये संक्रमण आमतौर पर दो से सात दिनों तक रहता है। इस संक्रमण का पता लगाने के लिए खून और पेशाब की जांच से संक्रमण की पुष्टि होती है।

जीका वायरस से कैसे बचें?
जीका से बचाव के लिए आमतौर पर वही उपाय काम आते हैं, जो डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए काम आते हैं। घर के आस-पास पानी जमा ना होने पाए, इसके अलावा ऐसे कपड़े पहने जिससे शरीर ज्यादा ढका रहे, ताकि मच्छर काटने का खतरा कम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+