येरुशलम विवाद: मुस्लिम नेता ने किया भारत सरकार का शुक्रिया, तो सुषमा ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा में येरुशलम मामले में भारत ने अमेरिका-इजराइल के खिलाफ वोटिंग की तो कई भारतीय मुस्लिम नेताओं ने मोदी सरकार की तारीफ की है। जम्मू कश्मीर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से लेकर नेशनल कांफ्रेस के नेता उमर अब्दुल्ला ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्टैंड को अभूतपूर्व बताया है। इस बीच ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता बदरुद्दीन अजमल ने जब ट्वीट कर येरुशलम मामले में सुषमा स्वराज का शुक्रिया अदा किया, तब विदेश मंत्री ने अपने रिप्लाई से सभी को चौंका दिया।

अजमल के ट्वीट का सुषमा ने दिया जवाब
बदरुद्दीन अजमल ने अपने ट्वीट में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग कर कहा, 'येरुशलम को इजराइल की राजधानी को लेकर यूएन में यूएस के खिलाफ वोटिंग के लिए भारत सरकार का शुक्रिया।' इस ट्वीट के बाद सुषमा स्वराज ने भी एआईयूडीएफ अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने रिप्लाय करते हुए लिखा, ''थैंक्यू अजमल साहब, अब आप हमारे लिए वोट करें।'

अजमल ने कहा- बीजेपी को नहीं देंगे वोट
सुषमा स्वराज के ट्वीट के बाद अजमल ने सुषमा स्वराज को जवाब देते हुए कहा, 'मैडम, हमारा वोट हमेशा भारत के लिए है, जिस दिन बीजेपी बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच अंतर करना छोड़ देगी, उस दिन मेरा वोट आपके लिए होगा।' अजमल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।

128 देशों ने अमेरिका के विरोध किया था वोट
बात दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने 6 दिसंबर को येरुशलम को इजराइली राजधानी के रूप में मान्यता देने के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा वोटिंग हुई जिसमें भारत समेत 128 देशों ने अमेरिका के इस निर्णय का विरोध किया। येरुशलम को इजराइली राजधानी को लेकर सिर्फ संयुक्त राष्ट्र के सिर्फ 9 देशों ने इसका समर्थन किया। हालांकि, इस निर्णय के बाद अमेरिका ने कहा है कि इससे हमारे ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और तेल अवीव से पश्चीमी येरुशलम में अपना दूतावास स्थापित करके रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications