आपके पड़ोस में है कोई कालाधन वाला तो इस ईमेल पर दें मोदी को जानकारी

सरकार ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी ऐसे शख्स के बारे में जानकारी देना चाहता है या कालेधन से जुड़ी को जानकारी या सूचना को सरकार से साझा करना चाहता है तो वह ईमेल कर सकता है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद अब सरकार कालाधन रखने वालों पर नकेल कसती जा रही है। सरकार ने एक ईमेल आईडी जारी की है जिसमें आप भी कालाधन रखने वालों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। सरकार का दावा है कि ऐसी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होगी।

pm modi

राजस्व सचिव हसमुख आढिया ने शुक्रवार को बताया कि कालाधन रखने वालों को सरकार एक और मौका दे रही है। वे 50 फीसदी रकम सरकार को देकर अपना पैसा सफेद कर सकते हैं। इसके लिए 31 मार्च 2017 तक का वक्त दिया गया है।

कौन करेगा कार्रवाई?
सरकार ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी ऐसे शख्स के बारे में जानकारी देना चाहता है या कालेधन से जुड़ी को जानकारी या सूचना को सरकार से साझा करना चाहता है तो वह सीधे [email protected] पर ईमेल भेज सकता है। ईमेल पर मिली जानकारी के आधार पर सरकार और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कार्रवाई करेगा।

बता दें कि नोटबंदी के बाद यूपी में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि अगर कोई कालाधन जमा करने का लालच किसी गरीब को दे तो वह सीधे मना कर दे और उसे यह चेतावनी भी दे कि वह 'मोदी को चिट्ठी' लिख देगा।

अब तक जब्त हुआ है इतना कालाधन!
CBDT के चेयरमैन सुरेश चंद्रा ने बताया कि 9 नवंबर से जारी छापेमारी और गिरफ्तारियों में करीब 393 करोड़ रुपये का माल जब्त किया गया है। इसमें 316 करोड़ रुपये कैश और 76 करोड़ रुपये कीमत का सोना जब्त किया गया है। इसमें करीब 80 करोड़ रुपये नई करंसी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+