अब डाकघर से भी बनवा सकते हैं आधार, जानिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली। अगर आपने अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो अब आप अपने नजदीकी डाकघर से भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। केंद्र सरकार ने आम नागरिकों की सहूलियत के लिए सभी डाकघरों को अपने यहां आधार सेंटर खोलने के आदेश दिए हैं। इन आधार सेंटरों से 5 साल के बच्चे से लेकर बुजर्गों तक सभी का आधार कार्ज बनवाया जा सकता है।

डाकघर में क्यों आधार सेंटर खोल रही है सरकार?

डाकघर में क्यों आधार सेंटर खोल रही है सरकार?

बता दें कि अभी तक सरकार ने आधार कार्ड के लिए कुछ निजी कंपनियों के साथ मिलकर देश के लगभग सभी इलाकों में आधार सेंटर खोले थे। लेकिन इन सेंटरों पर आधार कार्ड के लिए जुटनी वाली भीड़ देखकर सरकार को औरर आधार सेंटर खोलने की जरूरत हुई। बता दें कि डाकघर में आधार सेंट खोलने से पहले केंद्र सरकार बैंको में भी आधार सेंटर खोलने का आदेश दे चुकी है।

डाकघरों में मिलेंगी ये सुविधाएं

डाकघरों में मिलेंगी ये सुविधाएं

मिली जानकारी के मुताबिक अब सभी डाकघरों में आधार कार्ड बनाने वाली मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों की मदद से आम नागरिक अब डाकघर जाकर आधार कार्ड के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। इसके साथ ही अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलती है तो आप उसे भी डाकघर सही करवा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको 10 रुपये से लेकर 25 रुपये तक फीस देनी होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई आधार लिंक कराने की डेडलाइन

सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई आधार लिंक कराने की डेडलाइन

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आधार को मोबाइल नंबर और बैंक खाते जैसी जरूरी सेवाओं से लिंक करने की अंतिम तारीख पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 31 मार्च की अंतिम तारीख पर रोक लगाते हुए कहा कि जब तक इस मामले पर फैसला नहीं आ जाता, जब तक आधार लिंकिंग की अंतिम तारीख निर्धारित नहीं की जा सकती है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार इस तरह से आधार लिंक कराने पर अड़ी नहीं रह सकती है। कोर्ट के फैसले के बाद आम जनता को थोड़ी राहत मिल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+