ना लाइन, ना झंझट- अब डाकखाने में मिलेगा रेल टिकट

आप इंटरनेट से अनारक्षित टिकट बुक करा सकते हैं। अब आप रिटायरिंग रूम की ऑन लाइन बुकिंग करवा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने आज रेल बजट पेश किया। रेल बजट में उन्होंने ये सारी घोषणाएं की। ट्रेन में सफर करने वालों के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द स्वच्छ खाना और पानी को लेकर होता है। रेल मंत्री ने इस बजट पर में इस बात पर खासा ध्यान दिया। रेल बजट में ट्रेनों में ब्रांडेड कंपनियों का खाना चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की घोषणा की गई है। ट्रेनों में यात्रियों को साफ पानी उपलब्ध करवाने के लिए आरओ लगाए जाएंगे। यात्रियों को अब एसएमएस से खाना मिलेगा।
ट्रेन में सफाई, स्वच्छ भोजन शीर्ष वरीयता
रेलमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने मंगलवार को लोकसभा में 2014-15 के लिए रेल बजट पेश किया, जिसमें रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई, यात्रियों के लिए प्लेटफार्मो के बीच बैटरी चालित कारें, ऑनलाइन सुविधाओं में बढ़ोत्तरी जैसी बातें खास रहीं। गौड़ा ने कहा, "विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों के प्लेटफार्मों पर आसानी से जाने के लिए बैटरी कारें शुरू की जाएंगी। व्यवसाई यात्रियों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए हमने विभिन्न रेलगाड़ियों में वर्क स्टेशन पेश करने की योजना बनाई है।"
गौड़ा ने बताया कि सभी रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त जलापूर्ति एवं शौचालयों की व्यवस्था होगी। रेलगाड़ियों में खानपान सेवाओं को महत्ता देते हुए उन्होंने बताया कि मांग किए जाने पर रास्ते में रेडी-टू-ईट भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया, "खान-पान चिंता का सबसे बड़ा विषय है। गुणवत्ता नियंत्रण के लिए एक तीसरे पक्ष का ऑडिट शुरू किया जाएगा। खाने की स्वच्छता और स्वाद में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।"
मौजूदा कारोबारी साल में 58 नई रेलगाड़ियां
रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने मौजूदा कारोबारी साल में 58 नई रेलगाड़ियों की घोषणा की है। मंत्री ने कहा कि रेलवे इस कारोबारी साल में 58 नई रेलगाड़ियां चलाने का प्रस्ताव करता है। इसमें शामिल हैं पांच जन साधारण रेलगाड़ियां, पांच प्रीमियम रेलगाड़ियां, छह एसी (वातानुकूलित) एक्स्प्रेस रेलगाड़ियां, 27 एक्स्प्रेस रेलगाड़ियां, आठ पैसेंजर रेलगाड़ियां, दो एमईएमयू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) कम्यूटर रेलवे सेवा और पांच डीईएमयू (डीजल-इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) सेवा।" उन्होंने कहा कि अवकाश और उत्सव के दिनों की जरूरतें पूरी करने के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाती रहेंगी।
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications