Twitter पर अब ब्लू बर्ड की जगह नजर आएगा 'X', जानें रेलवे से इस चिन्ह का मतलब
एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्विटर' के ब्लू बर्ड लोगो को 'X' से बदलने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ऐसे में रेल मंत्रालय का भी एक ट्वीट सामने आया है।
सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्विटर' के ब्लू बर्ड लोगो की जगह 'X' लेने जा रहा है। इसका ऐलान एलन मस्क ने किया है। कंपनी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अब ब्लू बर्ड की जगह 'X' नजर आएगा। वहीं, 'X' है, जिसे भारतीय रेलवे का 'एक्स' फैक्टर कहा जाता है।
इसी बीच तीन महीने पुराना रेलवे का एक ट्वीट सुर्खियों में छा गया। जिसमें रेल मंत्रालय ने पूछा है कि क्या आप जानते हैं कि कोच पर बने 'X' चिन्ह का क्या मतलब होता है? आइए जानते हैं मतलब?

रेल मंत्रालय ने सवाल पूछने के साथ ही जवाब भी नीचे दिया गया है। जिसमें बताया गया कि हर ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर हमेशा 'X' अंकित होता है, जिससे पता चलता है कि ट्रेन पूरा स्टेशन पार कर चुकी है। इस तरह रेलवे अधिकारियों को पता चल जाता है कि कोई भी कोच छूटा नहीं है।
Did you Know?
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 5, 2023
The letter ‘X’ on the last coach of the train denotes that the train has passed without any coaches being left behind. pic.twitter.com/oVwUqrVfhE
रेलवे के ट्वीट पर मिले ऐसे रिएक्शन
वहीं, रेलवे के इस पोस्ट पर अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। वहीं, 4 हजार से ज्यादा लाइक और 600 से ज्यादा रीट्वीट किया गया है। सभी ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कहा कि उस ट्रेन में एक्स कोच वे जोड़ना भूल गए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि तो क्या ऐसे कोई अदृश्य कोच हैं जिन्हें हम अंत में नहीं देख सकते?












Click it and Unblock the Notifications