Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'अब ऑटो रिक्शा के किराए से भी कम है हवाई यात्रा की कीमत'

नई दिल्ली। हवाई यात्रा को आम लोगों तक बेहद सस्ते दाम पर पहुंचाने में मोदी सरकार में मंत्री जयंत सिन्हा का बड़ा बयान आया है। नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि अब लोग ऑटोरिक्शा के किराए से भी कम पैसा हवाई यात्रा में दे रहे हैं। जयंत सिन्हा ने दावा किया है कि लोग देश में हवाई यात्रा ऑटो रिक्शे के किराए से भी सस्ती है, उन्होंने कहा कि अब हवाई यात्रा के दौरान आप जो किराया देते हैं वह ऑटोरिक्शा के किराए से कम है।

jayant

एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए जयंत सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग कहेंगे कि मैं बेवकूफी की बात कर रहा हूं, लेकिन यह सच है। इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन के कॉफ्रेंस में बोलते हुए जयंत सिन्हा ने कहा कि आजकल यात्री प्रति किलोमीटर के हिसाब से पैसे का भुगतान करते हैं, ऐसे में लोगों को महज 5 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से इंदौर से दिल्ली की हवाई यात्रा के दौरान किराए का भुगतान करना होगा। अगर आप शहर में ऑटोरिक्शा करते हैं तो आप 8-10 रुपए प्रति किलोमीटर का भुगतान करते हैं, लेकिन हवाई यात्रा के दौरान आपको इससे भी कम सिर्फ 5 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना पड़ेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+