नज़रिया: अब केजरीवाल सरकार के लिए भी ख़तरे की घंटी!
दिल्ली नगर निगम चुनावों में उम्मीद से बुरे प्रदर्शन से उबरना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती.
दिल्ली नगर निगम के चुनाव के नतीजे हैरानी वाले नहीं है. इससे ये लगता है कि मोदी की हवा अभी भी चल रही है.
बीजेपी ने सिर्फ इतना ही किया है कि 10 साल की सत्ता विरोधी लहर को उन्होंने अपने सारे पार्षदों के टिकट काट कर नए उम्मीदवार उतारे.
एक दूसरा रिस्क उन्होंने मनोज तिवारी को कमान देकर लिया.
वो दिल्ली के लिए नए हैं और बीजेपी का पारंपरिक वोटर पंजाबी और बनिया वोटर है. ऐसे में एक नए चेहरे को लाना एक प्रकार का रिस्क ही था.
ये दो काम ही बीजेपी ने अपनी ओर से किया, बाकी काम अपने आप हो गया या केजरीवाल ने खुद कर दिया, जिससे बीजेपी आसानी से जीत गई.
नज़रिया: मोदी कैसे पड़ गए 'आप' पर भारी
दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत
दिल्ली नगर निगम
हालाँकि जिस स्तर पर एग्ज़िट पोल से शोर मच रहा था, वैसा नतीजा तो नहीं आया.
केजरीवाल ने कुछ ग़लतियां कीं. उनकी सबसे बड़ी ग़लती तो यही थी कि जिस चुनाव में उन्हें ख़ुद को कोई मुद्दा नहीं बनाना चाहिए था, उन्होंने बनाया.
उन्होंने बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता के साथ अपनी तस्वीर छापी और बेहतर प्रशासन के दावे किए.
जबकि दिल्ली के नगर निगम में 10 साल के सत्ता विरोधी लहर और गंदगी आदि को मुद्दा नहीं बना पाए.
अंततः ये केजरीवाल के लिए काफ़ी महंगा पड़ा. सिर्फ इतना ही नहीं है, संभव है कि उनकी सरकार के लिए भी ख़तरा पैदा हो जाए.
जिसके घर केजरीवाल के रुकने पर हुआ बवाल
'केजरीवाल की जीभ बड़ी और मुंह छोटा'
राजनीतिक विकल्प
ये भी हो सकता है कि उनकी पार्टी और उनके नेतृत्व पर भी ख़तरा आ जाए और जहां से आप ने शुरुआत की थी, वो सफ़र पांच साल भी पूरा न कर पाए.
आम आदमी पार्टी के भविष्य पर भी सवाल खड़ा हो गया है क्योंकि जिस तरह के आंदोलन से पार्टी निकली थी और जो वायदे किए थे, वैसा कुछ सामने नहीं दिखा.
ये स्वाभाविक है कि आंदोलन और व्यवहार में अंतर हो जाता है और उसके वाजिब कारण होते हैं. व्यावहारिक दिक्कतों के लिए माफी भी मांगी जा सकती है.
एक तरफ़ राजनीतिक विकल्प देने के दावे करना, लोगों से राय मांगने के लिए जनसभाएं करना, दूसरी तरफ़ सारे फैसले एक व्यक्ति द्वारा लिये जाने का तर्क नहीं दिया जा सकता.
केजरीवाल क्यों नहीं मार पाए छक्का?
नगर निगम की लड़ाई क्यों हारे केजरीवाल?
(बीबीसी संवाददाता अमरेश द्विवेदी से बातचीत पर आधारित.)
-
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई -
Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच सोना फिर 3650 रुपये सस्ता, अब कितने का मिल रहा है 22k-18k गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications