शीना मर्डर केस में टेप का ट्विस्ट, पीटर और इंद्राणी मुखर्जी पर कसा सीबीआई का शिकंजा

मुंबई। शीना बोरा मर्डर केस में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी के एक साल बाद सामने आए ऑडियो टेप से हत्या की गुत्थी पूरी तरह सुलझती नजर आ रही है। इंद्राणी, पीटर मुखर्जी और बेटे राहुल के बीच हुई बातचीत का ये टेप एक निजी चैनल ने जारी किया है।

sheena murder case

चैनल ने दावा किया कि फोन कॉल में पीटर और इंद्राणी ने राहुल से शीना की हत्या की बात छिपाते हुए उसे गुमराह कर रहे हैं। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में ऐसी 20 फोन कॉल रिकॉर्डिंग में से सात का इस्तेमाल सबूत को तौर पर किया है।

पीटर ने कहा- शीना को भूल जाओ
ऑडियो टेप में राहुल ने पीटर से पूछा, 'मुझे नहीं जानना कि वह (शीना) कहां है, मैं जानना चाहता हूं कि वह ठीक है या नहीं?' इसके जवाब में पीटर ने राहुल को शीना को भूलने के लिए कहा।

2012 में हुई थी शीना की हत्या
बता दें कि शीना 24 अप्रैल 2012 से लापता थी। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने 25 अगस्त 2015 रो उसकी मां इंद्राणी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। बाद में इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना, ड्राइवर श्यामवर राय और पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार कर लिया. ड्राइवर बाद में सरकारी गवाह बन गया।

ड्राइवर ने किए अहम खुलासे
इस मामले में ड्राइवर श्यामवर राय ने अहम खुलासे करते हुए बताया कि इंद्राणी ने ही शीना का कत्ल किया है उसने कहा, 'इंद्राणी ने शीना को मारा और जला दिया। इस काम में उसका पूर्व पति संजीव खन्ना भी शामिल था। बाद में उन लोगों ने लाश को खुद ही ठिकाने भी लगाया। जिसके कंकाल बाद में पुलिस को मिले।'

'पहले ही कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं टेप'
इस मामले में सीबीआई ने कहा कि जो भी टेप टीवी चैनलों में आ रहे हैं, वो पहले ही कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं। सीबीआई ने सारे टेप सुने और जिनमें अहम सबूत थे वो कोर्ट में पेश किए। जांच एजेंसी ने कहा कि ये टेप पीटर मुखर्जी और अन्य आरोपियों के खिलाफ मजबूत सबूत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+