साक्षी महाराज के बदले सुर,पीएम मोदी को बताया अलौकिक शक्ति का मालिक
नई दिल्ली। एक बार फिर से अपने विवादित बयानों के लेकर चर्चा में आये भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पलटी मारी है और पीएम मोदी के कसीदे पढ़े हैं। अपने बेतूके बयानों की वजह से बीजेपी की ओर से मिले कारण बताओ नोटिस के बाद साक्षी महाराज मोदी चालीसा रटने लगे हैं और पीएम मोदी का गुणगान करते हुए उन्हें दैवी शक्ति से यु्क्त बता डाला है।
साक्षी महाराज ने कहा कि पीएम मोदी के पास अलौकिक शक्तियां हैं जिसका प्रयोग वो भारत का विकास करने में लगा रहे हैं ऐसे में उनसे यही दर्खास्त करता हूं कि वो अपनी शक्तियों से देश की अर्थ व्यवस्था और हिंदुत्व का विकास करें। साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी को राम मंदिर निर्माण का अपना वादा भी पूरा करना होगा।
'पीएम मोदी अलौकिक शक्ति के मालिक है'
साक्षी महाराज उस बयान से भी पलट गये जिसमें उन्होंने कहा था कि वो सरकार बना भी सकते हैं और तोड़ भी सकते हैं। साक्षी ने कहा कि यह एक अहंकार से भरी हुई बात है और मैं अहंकारी नहीं हूं। मेरी बातों को मीडिया तोड़-मरोड़ कर पेश करता है।
आपको बता दें कि साक्षी महाराज पिछले कुछ समय से अपने बेतूके और विवादित बयान की ओर से सुर्खियों में बने हुए हैं। इसलिए पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिस पर भड़कते हुए साक्षी महाराज ने कहा था कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है इसलिए वो किसी को जवाब नहीं देंगे। अगर वो सरकार बना सकते हैं तो तोड़ भी सकते हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि पार्टी आलाकमानों के अल्टीमेटम पर साक्षी महाराज बैकफुट पर आ गये हैं और पीएम मोदी का गुणगान करने लगे हैं।













Click it and Unblock the Notifications