मेट्रो में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, एक ही कार्ड से कर सकेंगे नोएडा और दिल्ली की यात्रा
नई दिल्ली। नोएडा और दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) और नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द की एक कार्ड सुविधा मिलने वाली है। इसका मतलब ये हुआ कि दोनों मेट्रो के कॉरिडोर पर अब एक ही कार्ड से सफर किया जा सकेगा। इसके लिए डीएमआरसी और एनएमआरसी के अधिकारियों के बीच एक दिन पहले ऑनलाइन बैठक हुई है।

अब जल्द ही एक और बैठक भी होगी। जिसमें तकनीकी समस्याओं को लेकर बात की जाएगी। आपको बता दें वर्तमान में डीएमआरसी और एनएमआरसी के मेट्रो कॉरिडोर पर अलग अलग कार्ड से यात्रा करनी होती है। दोनों कॉरिडोर पर एक कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। जिसके पीछे का कारण कुछ तकनीकी परेशानियों को माना जाता है। अब जो बुधवार को बैठक हुई है, उसमें इन्हीं सब बातों पर चर्चा की गई है। इस बैठक में डीएमआरसी के डायरेक्टर ऑफ रोलिंग स्टॉक एसएस जोशी और एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक प्रवीण कुमार मिश्र सहित कई अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान दोनों कॉरिडोर पर एक ही कार्ड के इस्तेमाल को लेकर बात हुई है।
खास बात ये भी है कि एनएमआरसी के मेट्रो कार्ड से बस और ट्रेन के टिकट तक खरीदे जा सकेंगे। इस कार्ड के होल्डर मॉल में खरीदारी भी कर सकते हैं। वहीं जानकारी के मुकाबिक एसबीआई की ओर से यात्रियों के लिए कार्ड जारी किए जाएंगे। ऐसा माना जाता है कि एनएमआरसी के कार्ड उच्च किस्म के होते हैं। अब बैंक को दोनों कॉरिडोर के यात्रियों के लिए सॉफ्टवेयर पर काम करना होगा, ताकि यात्रियों के लिए एक ही कार्ड से यात्रा करना संभव हो सके। एक कार्ड की व्यवस्था आने के बाद इसे देशभर की मेट्रो में इस्तेमाल करना भी आसान हो जाएगा। इसपर अधिकारियों का कहना है कि ये एक तरह का नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड होगा, जिसका कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं आएगी।
भारतीय सेना ने विकसित किया 'सिक्योर एप्लीकेशन फॉर इंटरनेट' SAI मैसेजिंग एप्लिकेशन, जानें खासियत
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications