अब स्मार्ड कार्ड के जरिए करिये एलपीजी सिलेंडर का पेमेंट ऑनलाइन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया की मुहिम धीरे-धीरे अपना रंग दिखाने लगी है। अब जल्द ही लोग अपने एलपीजी सिलेंडर की कीमत का भुगतान ऑनलाइन कर सकेंगे।

देश में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब लोग एलपीजी सिलेंडर का भुगतान ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर स्मार्ट कार्ड भी मुहैया कराये जायेंगे।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से चलायी जा रही डिजिटल इंडिया की मुहिम के अंतर्गत इसकी शुरुआत की जा रही है।
इस सुविधा के शुरु होने के बाद एलपीजी उपभोक्ता डेबिट कार्य या क्रेडिट कार्य के जिए नेट बैंकिग से या पेडीएम जैसे प्लेटफॉर्म से एलपीजी का भुगतान कर सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो यह सुविधा दो महीने के भीतर शुरु हो सकती है। यह सुविधा सभी एलपीजी गैस मुहैया कराने वाली कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम करेंगी.
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता को mylpg.in पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा। जहां उपभोक्ता पेमेंट कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications