क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अरुणाचल प्रदेश, असम में अब बाढ़ का खतरा नहीं: चीन

Google Oneindia News

बीजिंग। चीन ने बताया है कि यार्लंग सियांग नदी (भारत में ब्रह्मपुत्र) में अब बाढ़ की स्थिति नहीं है। सोमवार को चीन की ओर से बताया गया है कि असम और अरुणाचल प्रदेश में अब बाढ़ का खतरा नहीं है क्योंकि नदी अब सामान्य स्थिति में बह रही है। चीन की ओर से कहा गया है कि बाढ़ की स्थिति को लेकर वो लगातार भारत के साथ जानकारी साझा करता रहेगा। बीते कुछ दिनों से अरुणाचल प्रदेश बाढ़ के खतरे का सामना कर रहा है।

China says now No flood threat in Arunachal pradesh or Assam

चीन के तिब्बत में एक कृत्रिम झील बनाने से बाढ़ का खतरा खड़ा हो गया था। जिसके बाद अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया था। राष्ट्रीय आपदा बल की टीम भी मौके पर भेजी गई थी।

<strong>भूस्खलन के बाद चीन में रुका ब्रह्मपुत्र नदी का पानी, अरुणाचल प्रदेश पर मंडराया बाढ़ का खतरा</strong>भूस्खलन के बाद चीन में रुका ब्रह्मपुत्र नदी का पानी, अरुणाचल प्रदेश पर मंडराया बाढ़ का खतरा

नी विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि नदी का प्रवाह अब सामान्य है, भूस्खलन की स्थिति पर हम लोग करीब से नजर रख रहे हैं। साथ ही हर स्थिति के बारे में भारत को भी जानकारी दे रहे हैं। चीन की ओर से बताया गया है कि हमने 22 अक्टूबर तक भारत के साथ पानी संबंधी सूचनाएं सात बार साझा कीं जबकि 110 आंकड़े भी साझा किये गए। हमने कृत्रिम झील के प्रवाह के बारे में भी भारतीय को लगातार जानकारी दी।

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने भी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए थे। साथ ही किसी बड़ी घटना से निपटने के लिए तैयार रहने को भी कहा। बता दें कि जब तिब्बत से यार्लंग नदी (सियांग) अरुणाचल में प्रवेश करती है तो इसका नाम ब्रह्मपुत्र हो जाता है।

पश्चिम बंगाल में आदिवासी महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, रेप के बाद निजी अंगों में रॉड घुसाई

Comments
English summary
China says now No flood threat in Arunachal pradesh or Assam
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X