दिल्ली में मास्क न पहनने पर अब नहीं लगेगा जुर्माना, बंगाल में भी कोविड प्रतिबंध से मिली आजादी
नई दिल्ली, कोलकाता, 31 मार्च। कोरोना वायरस पर काबू पाते ही देश भर के राज्यों में कोरोना संबंधी नियम हटाए जा रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में डीडीएमए की मीटिंग में मास्क नहीं पहनने पर लिए जाने वाले जुर्माने को खत्म करने पर सहमति बनी है। अभी तक मास्क ना पहनने पर जो जुर्माना वसूला जाता था उसे समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने राज्य में लागू सभी कोविड संबंधी प्रतिबंधों को हटा दिया है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने गुरुवार को कोविड -19 मामलों में गिरावट आने पर सार्वजनिक स्थानों पर मुंह पर मास्क नहीं पहनने पर वसूले जाने वाले जुर्माने को हटाने का फैसला किया।
बता दें अभी तक राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाता था। पिछले साल नवंबर में जब राजधानी में कोविड पॉजिटिव मामलों में वृद्धि देखी गई तो इसे बढ़ाकर 2,000 कर दिया गया था। हालांकि लोगों को अभी भी कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर मास्क पहनने की सलाह दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications