Viral हुआ कमलनाथ का 'बाहुबली' अवतार, शिवराज बने भल्लालदेव, BJP ने उठाए सवाल, देखें Video

Recommended Video

    MP Election 2018:Bahubali अवतार में दिखे Kamal Nath, Shivraj बने Bhallaladeva | वनइंडिया हिंदी

    भोपाल। एमपी विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, ऐसे में नेताओं का आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो चुका है, सोशल मीडिया पर भी नेताओं को लेकर चुहलबाजी बदस्तूर जारी है, ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को बाहुबली की भूमिका में दिखाया गया है।

    वायरल हुआ कमलनाथ का 'बाहुबली' अवतार

    वायरल हुआ कमलनाथ का 'बाहुबली' अवतार

    वीडियो में मेगाहिट फिल्म बाहुबली-2 के उस दृश्य को दिखाया गया है जिसमें देवसेना को एक सैनिक पर हमला करने के आरोप में बंदी बनाकर भल्लालदेव के सामने लाया जाता है और देवसेना के बचाव में बाहुबली आकर खड़े हो जाते हैं। वीडियो में भल्लादेव की भूमिका में जहां शिवराज को दिखाया गया है तो वहीं बाहुबली की भूमिका में कमलनाथ है।

    देवसेना की आवाज में महिलाओं का दर्द

    देवसेना की आवाज में महिलाओं का दर्द

    वीडियो में देवसेना की आवाज को एडिट कर उसमें मध्यप्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की बात बताई जा रही है और एक शख्स भी खड़ा है जिस पर ये आरोप लगाए जा रहे हैं कि वो महिलाओं के साथ गलत बर्ताव करता है और राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है इसलिए आप अपना सीएम पद त्याग दीजिए।

    बाहुबली बने कमलनाथ की एंट्री होती है

    बाहुबली बने कमलनाथ की एंट्री होती है

    इसी दौरान वीडियो में बाहुबली बने कमलनाथ की एंट्री होती है जिसके बाद वीडियो में बाहुबली बने कमलनाथ आरोपी का गला काटते दिखाए गए हैं, हालांकि सोशल मीडिया पर जहां लोग इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    बीजेपी ने उठाए सावल

    बीजेपी ने उठाए सावल

    बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा है कि जिस तरह से वीडियो में गर्दन काटते हुए दिखाया गया है असल में वो कांग्रेस के क्रूर चेहरे को दिखाता है, वैसे तो कांग्रेसी खुद को गांधीवादी कहते हैं लेकिन वीडियो से उनकी क्रूरता का मिजाज पता चलता है।

    देखें वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+