सोनू निगम के समर्थन में आए जावेद अख्तर, कहा- मस्जिदों में बंद हो लाउडस्पीकर का प्रयोग

नई दिल्ली। सिंगर सोनू निगम के बाद अब गीतकार जावेद अख्तर ने मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर को हटाए जाने की बात कही है। जावेद अख्तर ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, 'मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं सोनू निगम और उन सभी से पूरी तरह सहमत हूं जो चाहते हैं कि आवासीय इलाकों में स्थित मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटाया जाना चाहिए।'

सोनू निगम के समर्थन में आए जावेद अख्तर, कहा- मस्जिदों में बंद हो लाउडस्पीकर का प्रयोग

जावेद अख्तर के इस ट्वीट के बाद एक बार सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर फिर से विवाद शुरू हो गया। कई लोगों ने जावेद अख्तर को इस मुद्दे पर ट्रोल करने की कोशिश भी की जिसके जवाब में जावेद अख्तर ने कहा, 'मैं हर गलत बात के खिलाफ आवाज उठाता हूं। मुश्किल यही है कि आप दूसरों की गलती तो मान सकते हैं मगर अपनी नहीं।'

जावेद अख्तर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'प्रार्थना या अजान के लिए लाउडस्पीकर की जरूरत ही क्या है? जिन्हें भगवान से डर लगता है वे हर हाल में प्रार्थना करेंगे और जिन्हें इसकी परवाह नहीं, वे 100 लाउडस्पीकर लगाने के बाद भी प्रार्थना नहीं करेंगे।' बता दें कि इससे पहले बीते साल सोनू निगम ने ट्वीट कर कहा था कि वह मुस्लिम नहीं है फिर भी रोज सुबह अजान से उनकी नींद टूटती है। यह थोपी हुई धार्मिकता भारत में कब खत्म होगी?

सोनू निगम के ट्वीट के बाद भी उस वक्त काफी विवाद हुआ था। सोनू निगम के इस ट्वीट के बाद एक मौलवी ने उनका सिर मुड़वाने वाले को 10 लाख रुपये का ऐलान किया था जिसके बाद सोनू निगम ने उस मौलवी की चुनौती की स्वीकार करते हुए खुद ही सिर मुंड़वा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+